For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो शिखर का शतक बदलेगा इतिहास क्योंकि...

मेलबर्न। आज भारत और साउथ अफ्रिका का जबरदस्त मैच मेलबर्न में चल रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अफ्रिका को 308 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से बैटिंग के हीरो रहे हैं शिखर धवन जिन्होंने मेलबर्न में आज 137 रनों की शानदार पारी खेली है जिसकी वजह से आज भारत एक बड़े स्कोर पर पहुंचा है। अब गेंदबाजों को अपना काम करना है।

फिलहाल इसमें किसी को शक नहीं कि आज टीम इंडिया के गब्बर सिंह ने जबरदस्त पारी खेली है, वैसे कहा जाता है कि गब्बर उर्फ शिखर धवन ने जब-जब सैकड़ा जड़ा है , तब-तब भारत जीता है। शिखर धवन का आज एकदिवसीय मैचों में 6ठां शतक है।

आईये डालते हैं शिखर धवन के शतकों पर एक नजर...

साल 2013: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ( 137 रन) : भारत विजयी
साल 2013: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शतक( 102 रन) : भारत विजयी
साल 2013: जिम्बाव्वे के खिलाफ शतक( 116 रन) : भारत विजयी
साल 2013: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक( 100 रन) : भारत विजयी
साल 2013: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 119 रनों की धमाकेदार पारी : भारत विजयी
साल 2014: श्रीलंका के खिलाफ 13 रन की पारी : भारत विजयी

और आज शिखर ने मेलबर्न में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ सेंचुरी बनायी है, देखते हैं क्या परिणाम आता है, वैसे आसार दिख रहे हैं कि इस बार भी रिजल्ट सकारत्मक ही आयेगा लेकिन यह क्रिकेट है जिसमें पहले से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+