धवन होंगे टीम इंडिया ए के कप्तान, धोनी और कोहली नहीं होंगे टीम में
लखनऊ। बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ भारत ए टीम की कमान शिखर धवन को दी गयी है। धवन को 3 दिवसीय मैचों के लिए धवन टीम की अगुवाई करेंगे। बीसीसीआई की चयन समिति ने आज भारत की ए टीम की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के साथ उन कयासों की अटकलों पर भी विराम लग गया है कि धोनी और कोहली इस टीम का हिस्सा होंगे।
दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे से पहले टीम मौका-मौका एड की धमाकेदार वापसी
भारत ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि धोनी और कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। धवन श्रीलंका के दौरे पर पहले मैच में जख्मी होने के बाद स्वदेश वापस लौट आये थे जिसके बाद वह पहली बार मैदान पर उतरेंगे।
वहीं श्रीलंका दौरे में टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सुरेश रैना को भी टीम में जगह मिली है। काफी लंबे समय के बाद रैना मैदान पर होंगे। भारत ए और बांग्लादेश ए 3 एकदिवसीय मैच खेलेंगे जबकि एक तीन दिवसीय मैच खेला जाएगा।
- पहला मैच 16 सितंबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा
- दूसरा मैच 18 सितंबर को मैसुरू में खेला जाएगा
- तीसरा मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा
- पहला तीन दिवसीय मैच 22 सितंबर
- दूसरा तीन दिवसीय मैच 27 सितंबर
वनडे टीम
टीम इंडिया ए- उन्मुक्त चंद(कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, केदार जाधव, संजू सैमसन, करन नायर, कुलदीप यादव, जयंत यादव, करन शर्मा, रिशि धवन, एस अरविंद, धवल कुलकर्णी, रश कलारिया, गुरक्रीत सिंह मान
टीम इंडिया ए तीन दिवसीय टीम
शिखर धवन(कप्तान), अभिनव मुकुंद, करन नायर, श्रेयस अय्यर, बाबा अप्रजित, नमन ओझा, जयंत यादव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, श्रेयस गोपाल, अभिमन्यु मिथुन, वरुण एरॉन, इश्वर, पांडे, शेल्डन जैक्सन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
