
इस कारण नहीं बना शतक
मैच के बाद धवन ने शतक पूरा ना होने का कारण बताते हुए कहा कि उनके पास पूरा मौका था, मैं जानता था कि यह मेरी पहली टी20 सेंचुरी हो सकती थी, लेकिन टीम का लक्ष्य ज्यादा अहम था, इसलिए मैंने जोखिम लेने के बजाए एक रन लेना बेहतर समझा। यहां दिल्ली के बिल्कुल उलट ही बात है। धवन अपनी इस पारी के कारण 'मैन आफ द मैच' अवाॅर्ड से भी नवाजे गए। उनकी पारी का स्वागत डगआउट में बैठे अन्य साथियों ने खड़े होकर तालियों के साथ किया।
IPL 2019: जोस बटलर को पसंद नहीं आई धोनी की हरकत, दिया यह बड़ा बयान
|
बल्लेबाजी के लिए था अच्छा विकेट
धवन ने पिच को लेकर कहा कि मैने दिनेश(दिनेश कार्तिक) को भी यही बात बता रहा था। यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट है। गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए भी यह अच्छा है। दिल्ली में हमें खुद को ढालना होगा, इसलिए हमें वह कौशल हासिल करना चाहिए। इसके अलावा ने धवन ने अपनी पारी की शानदार शुरूआत पर कहा कि मुझे वास्तव में पहले छह ओवरों में मजा आया लेकिन मुझे पता था कि मुझे आखिरी समय तक बने रहना है। मुझे सही विचार मिल रहे थे और मुझे मैच को गहराई तक ले जाना था।

पतं की हुई तारीफ
विकेटकीपर पंत ने भी अच्छी पारी खेली, हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। पंत ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की जो जीत के करीब ला गई। पंत की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए धवन ने कहा कि पंत इतना बेहतरीन हिटर है कि वह हमेशा मैदान के बाहर गेंद पहुंचा सकता है।
VIDEO: आंद्रे रसेल ने लिया बदला, यूं ठोके कागिसो रबाडा को लगातार 2 जबरदस्त छक्के


Click it and Unblock the Notifications
