नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत 23 मार्च को होने वाली है। दिन ज्यादा भी नहीं बचे, ऐसे में सभी फ्रेंचाईजियां अपनी टीम की प्रमोशन के लिए जुट गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी फैंस के सामने शिखऱ धवन की कई खास बातों को फैंस के सामने पेश कर दिया। कैपिटल्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर धवन का इंटरव्यू शेयर किया, जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए। उनसे जब पूछा गया कि आपका फेवरेट बाॅलर काैन है तो उन्होंने एक पाकिस्तानी गेंदबाज का नाम बताया।
धवन ने बताया कि वह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब मलिक को अपना फेवरेट गेंदबाज मानते हैं। इसमें एक और सवाल था कि अगर शिखर धवन एक्टर होते तो किस तरह का रोल करना चाहते। इसपर धवन ने कहा, कि वह राउडी राठौड़ का रोल करना चाहते। इस रैपिड फायर में दिल्ली में हैंग आउट के लिए पसंदीदा जगह से लेकर पसंदीदा गेंदबाज तक उन्होंने सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया की दिल्ली की सड़कों पर माॅर्निंग टाइम घूमने का मजा बहुत आता है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली की सबसे खराब चीज आपको क्या लगती है तो उन्होंने कहा कि यहां की गंदगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2019: मेरा नाम...कोहली बोले- नेम छोड़ गेम दिखा, देखें मजेदार वीडियो
Gabbar is back 🙌 @SDhawan25 at his attacking best, this time off the cricket field 😉#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/nx2FFeg820
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 7, 2019
बता दें कि सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होना है। वहीं दिल्ली इस बार खिताब जीतने की उम्मीद में होगी। यह टीम एक भी बार फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। लेकिन धवन की घर वापसी के बाद उम्मीद है कि दिल्ली अच्छा प्रदर्शन करेगी। धवन पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते थे। दिल्ली ने अपना पहला मैच 24 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस प्रकार है:
अंकुश बैंस (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, अमित मिश्रा,बंदारू अय्यप्पा, हनुमा विहारी, कीमो पॉल, राहुल तेवतिया, नाथू सिंह, श्रेयस अय्यर, शरफेन रदरफोर्ड# जयंत यादव, इशांत शर्मा, शिखर धवन,कॉलिन इनग्राम,संदीप लामिछाने, आवेश खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, पृथ्वी साव, हर्षल पटेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन मुनरो, मनजोत कालरा, क्रिस मौरिस