बेटे के साथ बल्लेबाजी कर शिवनारायण चंद्रपॉल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

By Rizwan

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल और उनके बेटे टैगनारायण चंद्रपॉल ने क्रिकेट की दुनिया में एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बेटे और पिता ने एक ही मैच में और एक ही टीम की तरफ से खेला। दोनों ने एक ही फर्स्ट क्लास मैच में हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया और ऐसा करने वाली यह पहली बाप-बेटे की जोड़ी है। दोनों ने 38 रन की साझेदारी भी की।

वेस्टइंडीज के लिए 11867 टेस्ट 8778 वनडे रन बनाने वाले चंद्रपॉल ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कर दिया था। वो अब गुयाना की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके बेटे टैगनारायण चंद्रपॉल भी गुयाना के लिए खेलते हैं। चंद्रपाल ने 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरु किया था, जबकि उनके बेटे टैगनारायण का जन्म 1996 में हुआ था।

रविवार को जमैका के खिलाफ गुयाना की ओर से खेलते हुए चार दिवसीय मैच में चंद्रपॉल और उनके बेटे टैगनारायण ने अर्धशतक लगाए। चंद्रपॉल चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने को आए जबकि उनके बेटे ने ओपनिंग की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 12.2 ओवर में 38 रन जोड़े। चंद्रपॉल 42 साल के हो चुके हैं जबकि टैगनारायण के उम्र का 21 साल की है।
पढ़ें- पाक आर्मी में शामिल होना चाहते हैं सैमुअल्स

Story first published: Tuesday, March 14, 2017, 17:14 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+