पाकिस्तान में चल रहे कोरोना ड्रामे पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, पीसीबी और हाफिज को लताड़ा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कराये गये खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट ने उस वक्त हड़कंप मचा दिया जब टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज ने बोर्ड से अलग हटकर अपनी जांच करवाई और उसका रिजल्ट बोर्ड से अलग आया। इस विवाद के चलते पीसीबी ने शनिवार को एक बार फिर से अपने सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट करवाया।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, बताया कब से मैदान पर लौट रही है टीम इंडिया
शनिवार को हुए इस कोरोना टेस्ट ने एक बार फिर से चौंकाने वाले रिजल्ट दिये। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये 10 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी शनिवार को कराये गये टेस्ट में ठीक पाये गये और उन्हें टीम के साथ रवाना कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच जारी इस कोरोना ड्रामे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मोहम्मद हाफिज और पीसीबी दोनों को लताड़ लगाई है।
और पढ़ें: गुंडप्पा विश्वनाथ ने 37 साल बाद तोड़ी चुप्पी, याद किया जब पाकिस्तान के खिलाफ टीम से किया था बाहर

अख्तर ने मोहम्मद हाफिज को लगाई फटकार
शोएब अख्तर ने इस पूरे मामले पर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज को फटकार लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर डालने से पहले उन्हें पीसीबी से एक बार बात करनी चाहिये थी।
उन्होंने कहा,' मोहम्मद हफीज को अपने निजी स्तर पर कराए गए कोरोना वायरस टेस्ट के बारे में ट्विटर पर लिखने के बजाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अलग से बता देना चाहिए था।'
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कराये गये कोरोना टेस्ट के बाद मोहम्मद हाफिज ने निजी तौर पर दोबारा टेस्ट कराया था। पहले टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद हाफिज दूसरे टेस्ट में नेगेटिव आये थे जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिये दी थी।

पीसीबी है मिस मैनेजमेंट का शिकार
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दोबारा टेस्ट कराने के दौरान 10 में से 6 खिलाड़ी कोरोना नेगेटिव पाये गये हैं, इसको लेकर शोएब अख्तर ने पीसीबी को लताड़ते हुए कहा कि हमेशा कि तरह वह फिर से मिसमैनेजमेंट का शिकार है।
उन्होंने कहा, ‘पीसीबी ने थोड़ा मिसमैनेजमेंट किया, हमने अचानक से खिलाड़ियों की टेस्टिंग करना शुरू कर दी, अब खिलाड़ी पॉजिटिव आ रहे हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका शायद लाहौर है इसके बाद काराची। मैं कह सकता हूं कि अगर आप लगातार टेस्ट करते रहेंगे तो आपको ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव मामले मिलेंगे। अब जबकि टेस्ट हो चुके हैं, मेरी हफीज को सलाह यह है कि वह दोबारा टेस्ट कराएं, लेकिन उन्हें टेस्ट का परिणाम ट्विटर पर नहीं पोस्ट करना चाहिए था। उन्हें सीधे पीसीबी को यह बात बतानी चाहिए थी। आप बोर्ड से संबंध खराब नहीं कर सकते।'

इंग्लैंड के खिलाफ जीत चाहिये तो भेजनी होगी मजबूत टीम
गौरतलब है कि शनिवार को कराये गये टेस्ट के बाद फखर जमां, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज जो कि पहले टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे उनका रिजल्ट नेगेटिव आया। वहीं हैदर अली, हारिस रऊफ, काशिफ भट्टी, मोहम्मद आसिफ और इमरान खान के साथ मस्तूर मलंग अली का रिजल्ट फिर से पॉजिटिव आया है।
इस बारे में बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के लिये इंग्लैंड का दौरा काफी अहम है। अगर हमें वहां टेस्ट सीरीज जीतनी है तो हमें वहां अपनी मजबूत टीम भेजनी चाहिए। इसके लिये खिलाड़ियों को भी अपनी तरफ से सहयोग देना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
