कारगिल युद्ध में लड़ने के लिये ठुकरा दिये थे 175000 पाउंड, शोएब अख्तर का बड़ा दावा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और फैन्स के बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर को अपने बेबाक बयानों और शानदार गेंदबाजी के लिये जाना जाता रहा है। अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वह यूट्यूब पर अपना एक चैनल चलाते हैं जिसमें वह खेल और खिलाड़ियों पर अपने एक्सपर्ट सलाह देते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अख्तर ने चौंका देने वाले दावा किया है। शोएब अख्तर ने दावा किया है कि साल 1999 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल का युद्ध छिड़ गया था तो उन्होंने इस युद्ध में हिस्सा लेने के लिए इंग्लिश काउंटी नॉटिंघमशायर से मिले 175,000 पाउंड के कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था।
और पढ़ें: BCCI ने बदले घरेलू क्रिकेट के नियम, अब 60 की उम्र वाले नहीं कर सकते कोचिंग और अंपायरिंग
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल में हुआ सैन्य युद्ध 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था जिसमें 1,042 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे जबकि 527 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे।
और पढ़ें: ENG vs IRE: बेयरस्टो को गाली देने के चलते मुश्किल में फंसे जॉश लिटिल, ICC ने की सख्त कार्रवाई

कारगिल में लड़ने के लिये ठुकराये 175000 पाउंड
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के समाचार चैनल एआरवाई न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘लोग शायद ही इस कहानी को जानते हों। मेरे पास नॉटिंघम का 175,000 पाउंड के कांट्रैक्ट का प्रस्ताव था। फिर 2002 में मेरे पास एक और बड़ा अनुबंध था। जब कारगिल हुआ तो मैंने दोनों प्रस्ताव ठुकरा दिए थे।'

दो बार छोड़ा काउंंटी क्रिकेट
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं लाहौर की बाहरी सीमा पर था। एक जनरल ने मुझसे पूछा कि मैं यहां क्या कर रहा हूं। मैंने कहा कि युद्ध शुरू होने वाला है और हम लोग एक साथ मरेंगे। मैंने काउंटी क्रिकेट को दो बार छोड़ा और काउंटी इससे हैरान थीं। मैं इससे चिंतित नहीं था। मैंने कश्मीर में अपने दोस्तों को फोन किया और कहा कि मैं लड़ाई के लिए तैयार हूं।'

खेल और राजनीति को रखना चाहिये अलग
गौरतलबब है कि शोएब अख्तर ने कई मौकों पर कहा है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। उन्होंने कई बार कहा है कि दोनों देशों के बीच मैदान पर बेशक कड़ी टक्कर होती हो लेकिन मैदान के बाहर खिलाड़ी अच्छे दोस्त बनकर रहते हैं।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की मुश्किल घड़ी में शोएब अख्तर ने कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने की भी बात कही थी। उनके पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अख्तर का समर्थन किया था तो भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा था कि यह तो विकल्प ही नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
