For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिकने की कगार पर पाकिस्तान सुपर लीग की टीमें, शोएब अख्तर ने बताया PSL को खतरा

Shoaib Akhtar ने PSL को लेकर किया बड़ा दावा, बिकने की कगार पर Pakistan Super League| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में अक्सर एक होड़ देखने को मिलती है। ज्यादातर देखा गया है कि जिस चीज की शुरुआत भारत करता है उसकी देखा-देखी पाकिस्तान भी अपने देश में उसकी शुरुआत करता है। फिर चाहे भारतीय सीरीयल्स की बात हो या फिर क्रिकेट की। साल 2008 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की जो कि मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी टी20 लीग है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बीसीसीआई की देखा देखी साल 2015 में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत 5 टीमों के साथ की। फिलहाल यह टी20 लीग 6 टीमों के बीच खेली जाती है। हालांकि आईपीएल के मुकाबले पीएसएल को खस्ता हाल कहना गलत नहीं होगा और अब इस बात को खुद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कहा है।

और पढ़ें: इंस्टाग्राम के फैन पेज पर भड़की क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई..'

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बात करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान सुपर लीग की माली हालत खराब चल रही है और यह टूर्नामेंट वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इतना ही नहीं शोएब अख्तर ने यह भी दावा किया कि जिस तरह से कोरोना वायरस का कहर देखने को मिला है उसे देखते हुए अगले 16 से 18 महीने तक इस लीग के हो पाने की संभावना नहीं है और यही कारण है कि पीएसएल के कुछ टीम मालिक अपनी टीमों को बेचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'अगर मैं हिसाब लगाऊं तो मेरे हिसाब से पीएसएल 16 से 18 महीनों से पहले नहीं हो पाएगा। मैं जानता हूं कि कुछ लोगों को यह सुनना पसंद नहीं होगा लेकिन कुछ टीम मालिक अपनी फ्रैंचाइजी टीमों को बेचना चाहते हैं। मुझे पीएसएल को बचाए रखने के लिए वित्तीय और गैर वित्तीय सहायता करने में खुशी होगी।'

और पढ़ें: 4 फेज में मैदान पर लौटेगी भारतीय टीम, कोच श्रीधर ने बताया पूरा प्लान

गौरतलब है कि मौजूदा हालात को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में सितंबर तक का समय लग सकता है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस साल मार्च में पीएसएल का 5वां संस्करण आयोजित किया था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस टूर्नामेंट के अंतिम चरण के मैच नहीं हो सके और विजेता घोषित नहीं किया जा सका।

Story first published: Thursday, June 4, 2020, 6:26 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+