
शोएब अख्तर को पसंद नहीं आया 'शुई' जश्न
जश्न के दौरान सबसे ज्यादा वायरल होने वाला मामला जूते से बीयर पीने का था। आईसीसी ने एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया था कंगारू टीम के सदस्य जीत की खुमारी में झूम रहे हैं और फिर वे जूता निकालकर उसमें बीयर भरकर पीने लगते हैं। मार्कस स्टोइनिस ने जूते से शराब पीने में काफी दिलेरी भी दिखाई थी।
यह तरीका शुई कहलाता है जो हर किसी के बस की बात नहीं। जूते गंदे होते हैं और उनमें से बदबू आती है ऐसे में बहुत ही रफ लाइफस्टाइल वाला इंसान ऐसे बीयर पीना चाहेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में तो इस तरह से जश्न मनाने का चलन है इसलिए वहां के लोगों में शुई परंपरा को बुरी नजर से नहीं दिखा जाता लेकिन एशियाई लोगों के लिए यह अजीब मामला है। भारत में भी कई लोगों को शराब पीने का यह तरीका भद्दा लगेगा और पाकिस्तान पेसर शोएब अख्तर के ख्यालात भी कुछ ऐसे ही हैं।
जूते में भरी बीयर को पीकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, क्या है ये जूतों से पीने की परंपरा
|
पूछा सवाल- क्या ये थोड़ा घिनौना नहीं है?
शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शुई जश्न की वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा है- क्या ये थोड़ा घिनौना नहीं है?
वीडियो में आप विकेटकीपर मैथ्यू वेड को अपना जूता निकालकर बीयर डालने की पहल करते हुए देख सकते हैं। इसके बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी बीयर डालकर पीते हैं। सच यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ जीत में बहुत अहम भूमिका निभाई थी। वेड ने शाहीन अफरीदी पर लगातार तीन छक्के लगाकर उनकी सारी खुमारी गायब कर दी थी वर्ना इस विश्व कप में शाहीन अफरीदी किसी शंहशाह की तरह नजर आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने ही पाकिस्तान को बाहर किया था-
शोएब अख्तर को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का यह जश्न नहीं भाया है। भारतीय उपमहाद्वीप में वैसे इस तरह की रफ-टफ लाइफ स्टाइल नहीं मिलती। यहां अधिक संवेदनशीलता देखने को मिलती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बात अलग है, चीजों को देखने का उनका अपना नजरिया है। उन्होंने पाकिस्तान का अभियान सेमीफाइनल में तब समाप्त कर दिया था जब पाक टीम लीग मैचों में अपराजेय होकर नॉकआउट में आई थी।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के ताज में एक और वर्ल्ड खिताब जुड़ गया है क्योंकि उन्होंने पांच वनडे वर्ल्ड कप पहले ही जीते हुए हैं जबकि यह पहला टी20 विश्व कप खिताब है।


Click it and Unblock the Notifications
