For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर फंसे मुसीबत में, मिला 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर् तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप में अभी तक उनकी खूब बयानबाजी देखने को मिली। खासकर भारतीय टीम को लेकर। हाल ही में जब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था तो अख्तर टीवी चैनलों पर अपने देश के खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर दस्तक दी थी, जिस दाैरान उनका एंकर डॉ. नौमान नियाज के साथ विवाद हो गया था। अब वो विवाद आग पकड़ चुका है और अख्तर बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 'पहले देश की टीम है और फिर IPL फ्रेंचाइजी', कपिल देव ने BCCI को दी चेतावनी

मिला 10 करोड़ रूपए का मानहानि नोटिस

मिला 10 करोड़ रूपए का मानहानि नोटिस

पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन (पीटीवी) ने रविवार, 7 नवंबर को अख्तर को एक टीवी शो के दौरान एंकर डॉ. नौमान नियाज के साथ हुए विवाद के बाद 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। मंगलवार, 26 अक्टूबर को, एंकर नियाज ने 46 वर्षीय अख्तर को शो 'गेम ऑन है' छोड़ने के लिए कहा था, जिसके बाद अख्तर ने चैनल से इस्तीफा दे दिया। अख्तर विंडीज के विव रिचर्ड्स और इंग्लैंड के डेविड गॉवर के साथ शो के पैनलिस्टों में से एक थे। जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है कि अख्तर का इस्तीफा कंपनी के नियमों का उल्लंघन था और इसके परिणामस्वरूप पीटीवी स्पोर्ट्स को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

नोटिस के अनुसार, "क्लाॅज 22 के अनुसार, ''दोनों ही पक्षों में कोई भी पक्ष 3 महीने के नोटिस पीरियड में काम करने के बाद इस करार को खत्म कर सकते हैं। लेकिन अख्तर ने 26 अक्तूबर को ही इस्तीफा दे दिया, जिससे पीटीवी को वित्तीय घाटा हुआ है।'' नोटिस में आगे लिखा गया, "आप [अख्तर] पीटीवीसी प्रबंधन को बिना कोई जानकारी दिए टी20 विश्व कप प्रसारण के दौरान पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए। इसके अलावा, भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ एक भारतीय टीवी शो में उपस्थित होने से भी पीटीवी को वित्तिय क्षति हुई।'' नोटिस के अनुसार, अख्तर ने 17 अक्टूबर, 2021 को शुरू हुए 'गेम ऑन है' शो में भाग नहीं लिया, जबकि आप पूरे विश्व कप में पीटीवी स्पोर्ट्स के साथ काम करने के लिए तैयार हुए थे।"

कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं अख्तर

कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं अख्तर

वहीं अख्तर ने पीटीवी से मिले मानहानि नोटिस पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वो कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस मुद्दे पर ट्वीट कर अख्तर ने लिखा, ''बहुत ही निराशाजनक। जब मैं पीटीवी के साथ काम कर रहा था तब वो मेरे सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रहे। अब वे मुझे रिकवरी नोटिस भेज रहे हैं। मैं एक फाइटर हूं और हार नहीं मानूंगा और इस कानूनी लड़ाई को लड़ूंगा। मैंने अपने वकील अबूजर सलमान खान नियाजी की मदद से कानूनी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।''

आखिर क्या था पूरा मामला?

आखिर क्या था पूरा मामला?

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पीवीटी पर एक शो हुआ, जिसमें कई बड़े-बड़े दिग्गज माैजूद थे, जो शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ को लेकर कुछ बातें रख रहे थे। इस दाैरान मेजबानी कर रहे डाॅ.नाैमान शाह ने ऐसी बात कही जो अख्तर को सही नहीं लगी। नाैमान ने अख्तर को कहा कि आप बेरुखी से बात कर रहे हैं। अगर आप ओवर समार्ट बन रहे हैं, तो आप जा सकते हैं। नाैमान की इस बात के बाद अख्तर ने कहा, ''इस बात को यहीं समाप्त करें क्योंकि मैं आपके खिलाफ नहीं बोल रहा था जो मुद्दा था उसी पर बात कर रहा था।'' इसके बाद अख्तर शो छोड़कर चले गए। शो में सर विवियन रिचर्ड्स, डेविड गॉवर, राशिद लतीफ, उमर गुल, आकिब जावेद और पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान सना मीर थीं।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 10:38 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+