Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडिया आने पर किस एक्टर के घर जरूर जाते हैं शोएब अख्तर?

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और रांवल पिंडी एक्सप्रेस केे नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान क्रिकेट केे इस तूफानी गेंदबाज ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि वो जब भी भारत आते हैं तो फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर जरूर जाते हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि मैं इंडिया में हूं और सलमान भाई के घर ना जाऊं।

शोएब ने कहा कि सलमान केवल बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन इंसान भी हैं।लेकिन मैं उनके घर केवल सलमान से मिलने ही नहीं जाता बल्कि मैं उनके मम्मी-पापा से मिलने जाता हूं, वो काफी अच्छे और दयालु हैं। आप उनके घर से कभी भी चले जाइये, आपको इतनी इज्जत और मोहब्बत मिलेगी, जिसकी उम्मीद आप सपने में भी नहीं कर सकते हैं।

अख्तर ने कहा कि वह हमेशा से सलमान और उनके भाई के प्रशंसक हैं, जो अपने मां-बाप और लोगों की इज्जत करना जानते हैं। उन लोगों की जितनी तारीफ की जाये कम ही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+