Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख्तर की मां का निधन, ट्वीट के जरिए खुद दी जानकारी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के घर मातम छाया हुआ है। उनकी मां का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी अख्तर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उनकी मां के निधन पर खेल जगत से जु़ड़े कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रतिक्रियाएं दीं। शोएब अख्तर की मां का नाम हमीदा अवान था।

अख्तर ने रविवार देर रात मां के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, मेरी मां, मेरा सब कुछ, आज वह खुदा की मर्जी से इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं, नमाज-ए-जनाजा असर की नमाज के बाद H-8 में पढ़ी जाएगी। अख्तर की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार को उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्होंने अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब की मां का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरभजन ने चुना अपना पसंदीदा कप्तान, बोले- जिंदगी भर कर्ज नहीं चुका पाऊंगा

अख्तर दुनिया के सबसे तेज और सबसे शानदार गेंदबाज माने जाते हैं। अख्तर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 161 kph की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकाॅर्ड कायम किय था, जो आज भी बरकरार है। उन्होंने यह कारनामा 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।

अख्तर ने पाकिस्तान टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 224 मैच खेले, जिसमें 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच शामिल हैं। 46 साल के अख्तर ने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी20 में 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2011 वनडे विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अख्तर ने अपने करियर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेला है। वह आईपीएल के पहले सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे, जो 2008 में हुआ था। इस सीजन में अख्तर को तीन मैच खेलने का माैका मिला था।

Story first published: Sunday, December 26, 2021, 12:26 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+