शोएब अख्तर ने बताए 3 बल्लेबाजों के नाम, जिन्हें गेंदबाजी करना रहा मुश्किल
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज की बाउंसर का सामना करना बल्लेबाज के बस में नहीं होता था। 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आती अख्तर की गेंद बड़े-बड़े बल्लेबाजों को क्रीज से हिलाकर रख देती थीं, लेकिन इस गेंदबाज ने उन तीन बल्लेबाजों के नाम जिन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल रहा।

इन्हें रहा गेंदबाजी करना मुश्किल
सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के सवाल-जवाब के दौरान अख्तर ने कहा, ''उन्हें अपने करियर के दौरान राहुल द्रविड़, जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग के खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल भरा रहा।'' बता दें कि द्रविड़ को 'द वाॅल' से इसीलिए जाना जाता है क्योंकि वे हर गेंदबाज का डटकर सामना किया करते थे, जबकि लैंगर और पोंटिंग ने अपने समय सभी गेंदबाजों को धोया है।

कोहली का भी किया जिक्र
इस दाैरान अख्तर ने यह भी बताया कि स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में सर्वश्रेष्ठ काैन है। अख्तर ने कहा, ''स्मिथ की तुलना में कोहली को सर्वेश्रष्ठ।'' अख्तर ने खुलासा किया कि वो विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करना चाहते हैं।
किसकी कप्तानी में रहकर धोनी बने 'परफेक्ट' खिलाड़ी, क्रिस श्रीकांत ने बताया नाम

ये है यादगार पल
अख्तर ने आईपीएल को लेकर बात की और कहा कि आईपीएल में उनका सबसे यादगार पल वो था, जब एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली उसके बाद टीम के ऑनर शाहरुख खान मेरे पाए आए और मुझ पर कूद पड़े। उन्होंने जीत के बाद मुझे गले से लगाया। आईपीएल में यह उनका सबसे यादगार पल था।
बता दें कि कुछ दिन पहले अख्तर ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आयोजन होना चाहिए और जो भी फंड मैच से प्राप्त हो उसे कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तमाल किया जाना चाहिए। हालांकि भारतीय दिग्गज कपिल देव ने अख्तर के इस प्रस्ताव को बकवास करार दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
