For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: बिना किसी फील्डर की मदद के भारत ने निपटा दी अफ्रीका की दूसरी पारी

विशाखापट्टनम: टीम इंडिया ने अपने घर में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की है। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के तहत दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारत की जीत के कई हीरों रहे जिनमें रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर रखा जा सकता है जिन्होंने अनिश्चित टेस्ट करियर के बीच अचानक ओपनिंग में उतर बल्लेबाजी का अंदाज ही बदलकर रख दिया।

एक शानदार जीत-

एक शानदार जीत-

रोहित ने पहली पारी में 176 और दूसरी में 127 रन बनाए। इसके अलावा मंयक अग्रवाल ने भी पहली पारी में 215 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की थी जबकि जिसके जवाब में अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद 395 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 191 पर सिमट गई। स्पिनरों के दबदबे वाले इस मैच की चौथी पारी में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। शमी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन मुजायरा पेश किया 35 रन पर पांच लेकर प्रोटियाज पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस वहीं इस पूरे मैच में अश्विन ने सर्वाधिक 8 विकेट लिए।

बिना किसी फील्डर के कर दिया कमाल-

बिना किसी फील्डर के कर दिया कमाल-

इन सबके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बीच टीम इंडिया ने भी एक कमाल किया है जो दूसरी पारी में भारत की गेंदबाजी के दौरान हुआ है। इस पारी में टीम इंडिया ने पूरी अफ्रीकी टीम को बिना किसी फील्डर की सहायता के आउट कर दिया। इस पारी में कुल पांच प्रोटियाज बल्लेबाज बोल्ड आउट हुए जिसमें से चार तो अकेले मोहम्मद शमी ने ही किए थे। शमी ने विशाखापत्तन में तेंबा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, डि कॉक, डेन पिडट की गिल्लियां उड़ा दी। जबकि डि ब्रुइन को अश्विन ने बोल्ड किया था।

INDvSA, 1st Test: भारत की जीत के बाद ये है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की स्थिति

5 बोल्ड, 3 LBW और..

5 बोल्ड, 3 LBW और..

इसके अलावा तीन अफ्रीकी बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए जिसमें डीन एल्गर (अश्विन ने आउट किया), फिलेंडर और केशव महाराज शामिल (दोनों को जडेजा ने चलता किया) हैं। इसके अलावा एक विकेट अश्विन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट करके हासिल कर लिया। उन्होंने एडम मार्करम को चलता किया। जबकि अंतिम विकेट रबाडा का गिरा जिन्होंने 18 रन बनाए और विकेट के पीछे शमी के गेंद पर साहा के हाथों लपके गए। यानी पूरी अफ्रीका पारी के दौरान एक भी मैदानी फील्डर की सहायता के बिना भारतीय गेंदबाजों ने अपना काम निपटा दिया।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 18:38 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+