कोरोना वायरस से दुखी हुए शोएब अख्तर, कहा- यह बीमारी कंगाल करके मारेगी
नई दिल्ली। मौजूदा समय में दुनिया भर पर कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप छाया हुआ है और लोग इस बीमारी से लगातार जूझ रहे हैं। इस वायरस का असर पाकिस्तान समेत दुनिया भर के तमाम देशों पर पड़ा है। दुनिया भर में इस बीमारी के चलते अब तक लाखों लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जबकि हजारों लोग की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में भी लगातार इस बीमारी के नये मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी दुखी नजर आ रहे हैं और लोगों से अपील की है कि वह इस समय धर्म से उठकर सोचें।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर के बीच 25 साल बाद बेलूर मठ पहुंचे सौरव गांगुली, दान किया 2000 किलो चावल
शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कहा कि यह महामारी लोगों को कंगाल करके मारने वाली है, हमें इस वक्त धर्म से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है।
और पढ़ें: शेन वॉर्न ने चुनी अपने जमाने की महानतम भारतीय टीम, जहीर खान,युुवराज-लक्ष्मण का नाम गायब

यह महामारी मारने से ज्यादा कंगाल करेगी
शोएब अख्तर इससे पहले भी अपने यूट्यू चैनल के माध्यम से कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को धर्म-जाति से बढ़कर लोगों की मदद करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया था कि सभी मिलकर काम करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्दशों का पालन करें।
इसी लड़ी में बीमारी के प्रभावित लोगों के बारे में सोचकर शोएब अख्तर काफी दुखी हुए और ट्वीट कर लोगों से अपील करते हुए कहा, 'यह महामारी जितना लोगों के मारेगी नहीं उससे ज्यादा तो उन्हें कंगाल करके छोड़ेगी।'

वक्त है कि हम इंसान बनें और महामारी से लड़ें
पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील करते हुए कहा था कि इस महामारी से एक बार को अमीर लोग तो फिर भी गुजारा कर लेंगे लेकिन गरीबों का गुजारा कैसे होगा। मैं अनुरोध करता हूं कि जितना हो सके लोगों की मदद करने का प्रयास करें। हम जानवरों जैसे रह रहे हैं जबकि हमें इंसान जैसा रहना है। यह समय इंसान के रूप में एक साथ रहने का है।
अख्तर ने अपील में कहा, 'दुनिया के सभी फैन्स से मेरा अनुरोध है कि कोरोना वायरस एक वैश्विक संकट है और हमें मिलकर सोचना है और धर्म से ऊपर उठकर इसका मुकाबला करना है। लॉकडाउन हो रहा है ताकि यह वायरस फैल न सके। अगर आप लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं और उनसे मिलकर बातचीत कर रहे हैं तो इससे मदद नहीं मिलेगी।'

हिंदू-मुस्लिम करने का वक्त नहीं, मदद करने का है
शोएब अख्तर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह वक्त हिंदू मुस्लिम करने का नहीं है बल्कि एक साथ मिलकर इसके बारे में सोचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, 'अगर आप इन चीजों को करते हैं तो प्लीज मजदूरों के बारे में भी सोचें। गोदामें खाली पड़े हैं। इस बात की क्या गारंटी है कि आप तीन महीने बाद जिंदा रहेंगे। दैनिक मजदूरों के बारे में सोचें, कैसे वे अपने परिवारों का गुजारा करेंगे। इन लोगों के बारे में सोचें। यह समय मानवता का है न कि हिंदू-मुस्लिम करने का। लोगों को एक दूसरे की मदद करना होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
