शोएब अख्तर ने इस मामले में सौरव गांगुली से लगाई गुहार, कहा- PCB से ज्यादा BCCI पर भरोसा
नई दिल्ली। आईसीसी के टेस्ट क्रिकेट में बदलाव के नये प्रस्ताव ने दुनिया भर में एक नई बहस को अंजाम दिया है। जहां आईसीसी का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को 5 की बजाय 4 दिन का कर देने की वजह से लोगों का रुझान इस प्रारूप में बढ़ जायेगा वहीं क्रिकेट जगत के कई पूर्व और वर्तमान दिग्गज खिलाड़ियों ने इस प्रस्ताव को बकवास बताते हुए खारिज कर दिया है। पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ मौजूदा समय के कई खिलाड़ियों ने आईसीसी के इस प्रस्ताव को हास्यास्पद बताया है। आईसीसी के इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलने वाले खिलाड़ियों में अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी नाम जुड़ गया है।
और पढ़ें: गुवाहाटी T20: 50 हजार रु के चलते दुनिया में बदनाम हुआ भारतीय क्रिकेट
शोएब अख्तर ने आईसीसी के इस प्रस्ताव को बकवास बताते हुए कहा कि उन्हे बीसीसीआई पर पूरा भरोसा है कि वह टेस्ट क्रिकेट को मारने वाले इस फैसले को कभी भी अपनी मंजूरी नहीं देगा।
और पढ़ें: इरफान पठान ने बताया किस वजह से बर्बाद हुआ करियर, क्या ग्रैग चैपल थे असली वजह?

टेस्ट क्रिकेट को मरने नही देंगे सौरव गांगुली
शोएब अख्तर को लगता है कि आईसीसी इस प्रस्ताव पर बिना बीसीसीआई के मंजूरी के अंतिम मुहर नहीं लगा सकती और उन्हें इसको लेकर सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई पर पूरा भरोसा है कि वह इसके लिये कभी भी हां नहीं करेगी।
इस बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, 'टेस्ट मैच को 4 दिन का करने का विचार बकवास है और किसी को भी इसमें दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली समझदार इंसान है और वह इसे होने नहीं देंगे। वह टेस्ट क्रिकेट को मरने नहीं देंगें।'

बिना बीसीसीआई की मंजूरी के आईसीसी प्रस्ताव को नहीं कर सकता पास
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि बिना बीसीसीआई की मंजूरी के आईसीसी इस प्रस्ताव को पास नहीं कर सकता।
अख्तर ने कहा, 'आईसीसी बिना बीसीसीआई की मंजूरी के चार दिन के टेस्ट मैच को ला नहीं सकती।'
उल्लेखनीय है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से चार दिन के टेस्ट मैच लाने पर विचार कर रही है, जिसका कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी लगातार विरोध कर रहे हैं।

इस फैसले पर पाकिस्तान और श्रीलंका को भी करनी चाहिये खिलाफत
शोएब अख्तर ने आगे कहा कि इस प्रस्ताव के विरोध में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों को भी आगे आना चाहिये।
उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत को आगे आकर इसके खिलाफ ज्यादा आवाज उठानी चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरे देश के दिग्गज क्रिकेटर इसके खिलाफ आवाज उठाएं।'
आपको बता दें कि आईसीसी के इस प्रस्ताव के खिलाफ सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, ग्लैन मैक्ग्रा, रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। वहीं मौजूदा क्रिकेटरों में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन, नाथन लॉयन और भारत के कप्तान विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी इसके खिलाफ बोल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
