For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा की बैटिंग के कायल हुए शोएब अख्तर, बताया- भारत का इंजमाम उल हक

नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आजकर भारतीय टेस्ट टीम के नए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के मुरीद हो गए हैं। शोएब अख्तर को रोहित की बल्लेबाजी इतनी अच्छी लग रही है कि शोएब ने उन्हें भारत का इंजमाम उल हक तक बता दिया। विशाखापट्टनम टेस्ट के दौरान रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट करियर की शुरुआत की और पहले ही मैच में 176 और 127 रनों की पारियां खेली। रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। इतना ही नहीं शोएब अख्तर ने रोहित शर्मा को पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग से बेहतर बताया।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यब चैनल पर कहा, 'रोहित शर्मा के पास वीरेंद्र सहवाग से बेहतर तकनीक है। सहवाग हमेशा आक्रामक नजर आते थे, लेकिन रोहित शर्मा अलग हैं।'

और पढ़ें: रोहित शर्मा की तरह ही फेल हुए ये 14 धुरंधर, फिर बने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

उन्होंने कहा, 'उसके पास अच्छी टाइमिंग है और अलग-अलग तरह के शॉट्स हैं। बस उनके पास टेस्ट क्रिकेट का अच्छा बैट्समैन बनने का पैशन नहीं था, लेकिन अब उसका माइंडसेट बदल गया है।'

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार रोहित को देखा तो उन्हें लगा कि ये भारत के इंजमाम उल हक बनेंगे।

अख्तर ने कहा, 'वास्तव में, मैंने सोचा कि ये भारत के इंजमाम उल हक हैं। पहले उनके अंदर टेस्ट के प्रति कम रूची थी क्योंकि विभिन्न प्रारूपों में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बनना चाहते थे। अब आप देख सकते हैं कि जब रोहित ने इस चीज को अपने दिमाग से निकाल दिया है तो फिर उन्होंने शतक लगाया है।'

वहीं इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित की तारीफ करते हुए कहा था कि यह रोहित के लिए टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज स्वर्णिम शुरुआत है।

और पढ़ें: ICC Rankings: टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर रोहित शर्मा, अश्विन को भी 4 पायदान का फायदा

गौरतलब है कि लोकेश राहुल की खेल के लंबे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज की असफलता को देखते हुए टीम प्रबंधन ने सीमित ओवरों के नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टेस्ट में पारी की शुरुआत करने का मौका दिया। इसका फायदा रोहित ने दोनों हाथों से उठाया और दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां खेले गए पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक जमा मैन ऑफ द मैच चुने गए।

सहवाग ने ट्वीट करते हुए रोहित की तारीफ में लिखा, 'रोहित शर्मा के लिए बेहतरीन टेस्ट मैच। एक बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर यह बेहतरीन शुरुआत है। उन्हें शुभकामनाएं। भारत के लिए यह शानदार जीत जिसमें मयंक, शमी, अश्विन और पुजारा का भी योगदान रहा।'

मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 23:05 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+