For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 कराने के लिये BCCI ने रची T20 World Cup टालने की साजिश, अख्तर-लतीफ ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप को टालने को लेकर बड़े आरोप लगाये हैं। पाकिस्तान के दोनों पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि आईसीसी चाहता तो टी20 विश्व कप का आयोजन कराया जा सकता था लेकिन इस साल आईपीएल का आयोजन हो सके इसके लिये जान बूझकर इस वैश्विक टूर्नामेंट को कैंसिल करने की साजिश रची गई।

और पढ़ें: ENG vs WI: मैदान पर वापस लौटे जोफ्रा आर्चर, कोरोना टेस्ट में पाये गये नेगेटिव

उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने सोमवार को हुई मीटिंग में कोरोना वायरस के मद्देनजर टी20 विश्व कप को अगले साल तक के लिये स्थगित करने का फैसला किया था। इसके साथ ही बीसीसआई को आईपीएल 2020 को आयोजित कराने के लिये वो विंडो मिल गई जिसका उसे काफी वक्त से इंतजार था। बीसीसआई ने पहले ही इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित कराने की तैयारी शुरु कर दी थी लेकिन टी20 विश्व कप के टलने के आधिकारिक बयान के बाद जल्द इसका शेडयूल रिलीज करने की भी बात कही।

और पढ़ें: ENG vs WI: तीसरे मैच से बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, कोच ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप के टलने से जहां भारत को बड़ा फायदा हुआ है और वो आईपीएल का सफल आयोजन कराने की तैयारी कर रहा है वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। पहले एशिया कप और फिर टी20 विश्व कप के टल जाने से जहां पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान हुआ है वहीं आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत नहीं होने के चलते पीसीबी के लिये क्रिकेट के रुक जाने जैसा हाल हो जायेगा।

जहां एक ओर आईपीएल में दुनिया भर के खिलाड़ियों के भाग लेने के चलते पीसीबी को किसी द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन कराने में दिक्कत होगी तो वहीं पर विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने के चलते वह पीएसएल के बचे हुए मैचों का आयोजन भी नहीं करा सकता। यही वजह थी की पीसीबी लगातार एशिया कप और टी20 विश्व कप के आयोजन की बात कर रहा था।

महीनों पहले तय हो गया था टी20 विश्व कप का टलना

महीनों पहले तय हो गया था टी20 विश्व कप का टलना

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और शोएब अख्तर ने दावा किया है कि इस साल टी20 विश्व कप का टलना महीनों पहले ही तय गया था, खासतौर से तब जब कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का आगाज नहीं हो पाया था और दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप को कैंसिल करके इस लीग के आयोजन की बात की थी। लतीफ ने दावा किया कि इस निर्णय के पीछे ज्यादातर क्रिकेट बोर्ड का हाथ है क्योंकि इस साल टी20 विश्व कप के बजाय आईपीएल कराने पर उन्हें आर्थिक रूप से फायदा होना है।

उन्होंने कहा,' इस वक्त दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड फिर चाहे वो भारत हो , पाकिस्तान हो या फिर इंग्लैंड सभी को इस समय आर्थिक फायदा देखना है और यही वजह है कि टी20 विश्व कप को टालने में सभी क्रिकेट बोर्ड का हाथ है क्योंकि इस साल विश्व कप को टालने से सिर्फ भारत को ही नहीं सभी क्रिकेट बोर्ड को फायदा होगा।'

पहले से तय था सब कुछ

पहले से तय था सब कुछ

राशिद लतीफ ने दावा किया कि जिस तरह से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एशिया कप पर आधिकारिक निर्णय आने से पहले उसके कैंसिल होने की सूचना दी थी उससे साफ है कि यह सब कुछ पहले से ही तय था।

उन्होंने आगे कहा,' टी20 विश्व कप को इस साल फरवरी मार्च में आयोजित कराया जा सकता था लेकिन इससे पाकिस्तान को नुकसान हो सकता था क्योंकि उसे पीएसएल 2020 का आयोजन कराना था। फिर अगर इसे अप्रैल-मई में शेड्यूल कराया जाता तो बीसीसीआई को इससे काफी प्रभाव पड़ता और अगर इसे नवंबर-दिसंबर में आयोजित कराया जाता तो ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग पर प्रभाव पड़ता। आईसीसी के इस निर्णय से सभी क्रिकेट बोर्ड पर प्रभाव पड़ता लेकिन अब सभी क्रिकेट बोर्ड को फायदा होगा। जिस तरह से गांगुली ने एशिया कप के आधिकारिक ऐलान से पहले उसके कैंसिल होने की घोषणा की उससे साफ है कि यह सब कुछ पहले से ही तय था।'

आईपीएल कराने की साजिश के चलते नहीं हो सका एशिया कप

आईपीएल कराने की साजिश के चलते नहीं हो सका एशिया कप

इस बीच शोएब अख्तर ने दावा किया कि वह जानते थे कि इस साल टी20 विश्व कप और एशिया कप को आयोजन नहीं हो सकेगा और यह सब सिर्फ एक क्रिकेट बोर्ड के चलते होगा जो कि अपने देश में क्रिकेट के स्तर में गिरावट नहीं चाहती।

उन्होंने कहा,' आखिरकार एक शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड और ताकतवर आदमी की चलते टी20 विश्व कप और एशिया कप का आयोजन टल गया है जो कि जानबूझकर ऐसी नीतियां तैयार करते हैं जिसके दुष्प्रभावों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भुगतना पड़े। इन दोनों टूर्नामेंट के चलते एक मौका था जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल सकती थी पर जाने दीजिये, ऐसा होने के पीछे कई कारण, मैं बस मुंह नहीं खोलना चाहता।'

पहले बताया था टलेगा टी20 विश्व कप

पहले बताया था टलेगा टी20 विश्व कप

उन्होंने कहा,' इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन कराया जा सकता था लेकिन मैंने और राशिद ने पहले ही कई बार कहा कि इसका आयोजन नहीं होगा। आईपीएल को कोई नुकसान नहीं होना चाहिये भले ही टी20 विश्व कप भाड़ में जाये। इंडिया को जरूरत है कि वह खेल से पैसे बनाने के बजाय इसे बचाने के प्रयास में लगे, वरना हमारे बाद वाली पीढ़ी इसे समझ ही नहीं पायेगी। खेल के स्तर में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। यह ऐसे ही होगा जैसे 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी पाकिस्तान में खेल के स्तर में गिरावट देखने को मिली है।'

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 17:41 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+