2018 एशिया कप में ही शोएब अख्तर ने हार्दिक पांड्या को किया था वॉर्न, फिर 3 साल में सच साबित हुई चेतावनी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस समय फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते हर प्रारूप में उनके करियर पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। हार्दिक पांड्या भारत के लिये आखिरी बार यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में शिरकत करते हुए नजर आये थे लेकिन उसके बाद से वो फिटनेस की समस्या से जूझते हुए खेल के मैदान से दूर चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 2019 विश्वकप के बाद से ही हार्दिक पांड्या काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां पर साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान वो पीठ की चोट से जूझते नजर आये थे, जिसके चलते उन्होंने सर्जरी करायी और तब से पूरी तरह वापसी कर पाने में नाकाम रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने लंबे समय तक इस सर्जरी की वजह से गेंदबाजी नहीं की और जब कुछ मैचों में गेंदबाजी की भी तो दर्द में कराहते हुए नजर आये।
और पढ़ें: IND vs SA: वनडे की कमान संभालने के बाद पहली बार बोले रोहित शर्मा, कोहली के मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी
ऐसे में बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का करियर लगभग खत्म होता नजर आ रहा है, हालांकि सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए भी वो कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के इस हरफनमौला खिलाड़ी से 2018 एशिया कप में हुई अपनी मुलाकात को याद किया और बताया कि फिटनेस को लेकर उन्होंने 3 साल पहले ही पांड्या को चेतावनी दी थी।
और पढ़ें: IND vs SA: क्या आखिरी बार भारतीय टीम के साथ नजर आयेंगे शिखर धवन, वनडे में भी जगह हुई मुश्किल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले किया था वॉर्न
आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर तेज गेंदबाजी से जुड़े एक ट्यूटोरियल वीडियो में बात करते हुए शोएब अख्तर ने 2018 एशिया कप को याद किया और बताया कि भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले जब उनकी मुलाकात हार्दिक पांड्या से हुई थी तो उनके दुबले-पतले शरीर को देखते हुए मैंने उन्हें चेतावनी दी थी कि उन्हें इंजरी का खतरा है। मेरी वॉर्निंग के कुछ देर बाद ही उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि 2018 एशिया कप के दौरान जब भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मैच खेला जाना था तभी पारी का 18वां ओवर फेंकते हुए हार्दिक पांड्या चोटिल हो गये थे। इस दौरान वो फॉलो थ्रू में अपनी कमर पकड़ते हुए नजर आये थे और फिर मैदान पर भाग भी नहीं पा रहे थे। हालांकि टीम को लगा कि डिहाइड्रेशन के चलते उन्हें क्रैम्प आ गया है और तुरंत ही बीसीसीआई ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिये मैदान से बाहर कर दिया था।

वॉर्निंग के डेढ़ घंटे बाद ही चोटिल हुए हार्दिक पांड्या
आकाश चोपड़ा के चैनल पर अपलोड किये गये इस वीडियो में बात करते हुए हार्दिक पांड्या से मैच से पहले ही कहा था कि उन्हें संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि उन्हें चोट का बड़ा खतरा नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा,'मैंने दुबई में बुमराह को कहा था, यहां तक कि हार्दिक पांड्या को भी चेतावनी दी थी। मेरे कंधों के पीछे आज भी मेरी मजबूत मांसपेशियां है लेकिन हार्दिक की पीठ काफी पतली नजर आ रही थी। मैं यह देखकर हैरान रह गया था। मैंने उसे वॉर्निंग दी थी कि वह बहुत सारी क्रिकेट खेल रहा है जिसका असर उसके प्रदर्शन पर भी पड़ेगा और खुद को चोटिल कर लेगा। लेकिन उसने मेरी बात को हवा में उड़ा दिया और कहा कि काफी समय से खेलते हुए उसे इसकी आदत पड़ गई है। मेरी वॉर्निंग देने के महज डेढ़ घंटे बाद वो चोटिल हो गया।'

इन 3 खिलाड़ियों को मसल्स पर करना होगा काम
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या पिछले कुछ सालों से लगातार चोटों का सामना करते जा रहे हैं, पीठ की सर्जरी के बाद टीम ने उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर कई मौके दिये लेकिन वो उसका पूरा फायदा नहीं उठा सके और फिलहाल टीम से बाहर हो गये हैं। शोएब अख्तर का मानना है कि चोट से बचने के लिये भारतीय टीम के 3 सीनियर तेज गेंदबाजों को फिटनेस मेनटेन करते हुए अपनी मांसपेशियों पर काम करना होगा।
उन्होंने कहा,'भुवनेश्वर को अपनी ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग, लोअर बैक और अपर टॉर को मजबूत करना होगा। वहीं शमी को अपने शरीर के ऊपरी विभाग को थोड़ा पतला करना होगा। बुमराह के लिये भी यह बिल्कुल एक जैसा है और उन्हें भी मसल्स बनाने पर काम करना होगा। आप जब एक सीरीज खेलने जाते हैं तो 6 इंच के मसल्स के साथ जाते हैं और लौटते हुए यह 2 इंच का रह जाता है। यह बताता है कि मांसपेशियों पर कितना दबाव पड़ता है। तो ऐसे में अगर आपने तेज दौड़ लगानी है तो मांसपेशियां बनानी होंगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
