Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मानहानि केस में शोएब अख्तर का पीसीबी पर पलटवार, कहा- माफी मांगे रिजवी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और फैन्स के बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर अपने विचारों को बेखौफ तरीके से रखने के लिये मशहूर हैं। वह आये दिन खेल और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं। फिर चाहे वो सोशल मीडिया पर उनका ट्विटर हैंडल हो या फिर यूट्यूब पर उनका अकाउंट, वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में शोएब अख्तर ने पीसीबी की ओर से स्पॉट फिक्सिंग मामले में उमर अकमल पर लगाये गये 3 साल के बैन पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार को अयोग्य बताया था।

और पढ़ें: शैफाली नहीं बल्कि इन 2 महिला खिलाड़ियों के नाम को BCCI ने अर्जुन अवॉर्ड के लिये भेजा

शोएब अख्तर ने यह टिप्पणी अपने यूट्यूब चैनल पर की थी जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई की पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने उन्हें मानहानि को नोटिस भेज दिया था। अब इस मुद्दे पर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी की ओर से भेजे गये नोटिस का जवाब देते हुए अख्तर ने इसे कानूनी रूप से गलत और दोषपूर्ण करार दिया है।

इतना ही नहीं नोटिस के जवाब में शोएब अख्तर ने उलटा तफज्जुल रिजवी से 'सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने, बदनाम करने और उनका मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने को भी कहा है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आया सूमो पहलवान, 28 की उम्र में हुई मौत

अख्तर ने कहा, 'मैंने अपने चैनल पर जो भी कुछ कहा वह पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई के लिए कहा और बताया कि बोर्ड को किन चीजों में सुधार करने की जरूरत है। रिजवी के बारे में मैंने उनके साथ निजी बातचीत के आधार पर अपनी राय रखी थी। पीसीबी और रिजवी को लेकर मेरी टिप्पणी पीसीबी की कमियों और उसमें सुधार की उम्मीद को लेकर सार्वजनिक हित में दी गयी राय थी।'

गौरतलब है कि शोएब अख्तर ने उमर अकमल पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में 3 साल का बैन लगाने के फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि ऐसे मामलों में बोर्ड खुद खिलाड़ियों को बचाता नजर आरहा है। इसके साथ ही अख्तर ने रिजवी को इस पॉजिशन के लिये भी 'अयोग्य' बताया था।

और पढ़ें: सिर्फ रणजी से परिवार नहीं चलता, BCCI की विदेशी लीग में न खेलने देने की रणनीति पर भड़का पूर्व खिलाड़ी

आपको बता दें कि शोएब अख्तर की टिप्पणी से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से कानूनी सलाहकार रहे रिजवी ने अख्तर को मानहानि का नोटिस भेजा था।

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 15:13 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+