
शोएब ने बताया कि स्कैंडल और क्रिकेट से कैसे आगे बढ़े
इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी मीडिया चैनल के एंकर ने शोएब अख्तर से सवाल किया कि जब आपने स्कैंडल और क्रिकेट से जुड़ी कहानी सुनी तो खुद को उससे बाहर लाने के लिये क्या किया।
इसका जवाब देते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि मैनें जीवन में तरक्की करने के लिये हमेशा मेहनत का सहारा लिया, आज भी वहीं कर रहा हूं। और जब मैंने यह सुना तो बस लोगों को माफी दी और आगे बढ़ गया। अख्तर का यह जवाब सुनकर टीवी एंकर ने तुरंत ही टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान को जोड़ते हुए सवाल किया कि यह राय आपने अपने दोस्त इमरान खान को क्यों नहीं दी। इस बात को सुनकर शोएब अख्तर भी खिलखिलाकर हंस पड़े।

शोएब अख्तर ने बताया पाकिस्तान में अमीर खिलाड़ी कौन
एंकर सलीम खान यहीं पर नहीं रुकते वह पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान को लेकर कई और सवाल पूछते हैं जिसमें से सबसे दिलचस्प होता है कि टीम में ज्यादा अमीर खिलाड़ी कौन है आप या इमरान खान।
एंकर के इस सवाल पर शोएब अख्तर थोड़ा हंसते हुए कहते हैं,' जी इमरान भाई, बहुत अमीर इंसान है, हमारा क्या, मेरा तो खैर बस गुजारा चल जाता है।'
उल्लेखनीय है कि इमरान खान की आक्रामक कप्तानी के दौरान पाकिस्तान की टीम ने 1992 में पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था।

अख्तर ने बताया शाहिद अफरीदी मे क्या है कमी
सलीम खान इससे आगे बढ़ते हुए शोएब अख्तर से अगला सवाल करते हैं और पूछते हैं कि आपके अनुसार शाहिद अफरीदी में किस चीज की कमी है और उन्हें क्या सुझाव देंगे।
शोएब अख्तर ने इसका जवाब देते हुए कहा,' मेरे हिसाब से शाहिद अफरीदी के पास दिमाग कम है, मसलन वो किसी भी बात पर रिएक्ट करने से पहले सोचता बहुत कम है। ऐसे में बस एक ही सलाह है कि भाई ट्विटर पर 27 लाख लोग आपको फॉलो करते हैं कुछ उनका ख्याल कर लिया करो।
|
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिये खेल बड़ा या पैसा
इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी मीडिया एंकटर ने शोएब अख्तर से सवाल किया कि आपके अनुसार पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिये क्या ज्यादा मायने रखता है, क्रिकेट बतौर खेल या क्रिकेट बतौर कारोबार।
इसके जवाब में शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान में मौजूदा दौर में ज्यादातर खिलाड़ी खेल से ज्यादा पैसे को तवज्जो देते हैं।
करियर में 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके अख्तर का नाम दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी20 इंटरनैशनल में 19 विकेट झटके।


Click it and Unblock the Notifications
