For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज अहमद पर बरसे शोएब अख्तर, बताया- पाकिस्तान का सबसे कमजोर कप्तान

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें सरफराज अहमद को टी-20 और टेस्ट की कप्तानी से हटाया गया है। शोएब अख्तर ने पीसीबी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे कमजोर कप्तान थे। शोएब अख्तर का मानना है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब पाकिस्तान की टीम में सरफराज अहमद को जगह नहीं मिलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सरफराज टेस्ट एवं टी-20 में पाकिस्तान की कप्तानी नहीं करेंगे। कप्तानी से हटाए जाने के अलावा, सरफराज को ऑस्ट्रेलिया दौर के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

शोएब अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे पता था कि सरफराज अहमद के साथ ऐसा होगा। इसके लिए केवल वह दोषी हैं। मैं उन्हें दो साल से कह रहा था कि अपने प्रदर्शन में सुधार करें।'

और पढ़ें: पुजारा-रहाणे के कॉन्ट्रैक्ट पर BCCI कर रही पुनर्विचार, जानें क्या है मामला

वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, 'यह स्थिति उन्हीं की गलती के कारण पैदा हुई है। इसमे किसी और को दोष नहीं दिया जा सकता। मैं आपसे यह भी कहना चाहूंगा कि चयनकर्ता अब उन्हें टीम में भी नहीं रखेंगे और मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं। वह सरफराज को टीम में मौका नहीं देंगे।'

सरफराज अहमद की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि उनकी कप्तानी में कभी आत्मविश्वास नहीं झलका।

उन्होंने कहा, 'पिछले दो साल से हम उनकी सकारात्मक मानसिकता और आक्रामक बल्लेबाजी को ढूंढ़ रहे हैं। वह मिकी आर्थर के प्रभाव से बाहर नहीं निकल सके और कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ थे। वह चयन करने में भी असमर्थ थे। मुझे लगता है कि वह एक ऐसे कप्तान थे जिसमें आत्मविश्वास की कमी थी।'

और पढ़ें: IND vs SA: बावुमा के टॉस हारते ही छूट पड़ी कोहली की हंसी, वीडियो वायरल

अनुभवी अजहर अली को टेस्ट तथा बाबर आजम को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप तक सबसे छोटे प्रारूप की टीम की कमान सौंपी गई है।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 14:03 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+