For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फैंस के बुरे बर्ताव पर छलका शोएब मलिक और मोहम्मद आमिर का दर्द, ट्विटर पर हुए भावुक

नई दिल्ली। कोई मुकाबला कितना बड़ा है उसका असर मुकाबला निपट जाने के बाद पता लगता है। इस समय ठीक ऐसा ही पड़ोसी पाकिस्तान में भारत-पाक मैच के बाद देखने को मिल रहा है। कहने को तो भारत ने 16 जून के दिन पाकिस्तान को विश्व कप में 89 रनों से शिकस्त दी थी लेकिन उस हार का दर्द पाकिस्तान को अब ज्यादा परेशान कर रहा है। इसकी बानगी पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेट दिग्गजों के गुस्से में झलक रही है। पाकिस्तान टीम पर सोशल मीडिया में पाक फैंस का गुस्सा कहर बनकर टूट रहा है।

भारत से हार के बाद अब ये झेल रहे हैं पाक क्रिकेटर

भारत से हार के बाद अब ये झेल रहे हैं पाक क्रिकेटर

बात इतनी आगे बढ़ गई है कि पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों को भी सोशल मीडिया पर आकर फैंस से सही बर्ताव की अपील करनी पड़ रही है। आपको बता दें कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सरफराज अहमद की कप्तानी को जहां बेवकूफाना कहा तो वहीं शोएब मलिक का पत्नी सानिया मिर्जा और कुछ दूसरे पाक खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो भी शेयर हुआ, जिसमें वो हुक्का बार में बैठे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाक टीम के कई खिलाड़ी मैच से पहले शनिवार रात 2 बजे तक पार्टी में बिजी थे। शोएब मलिक और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर सफाई दी है और कहा है कि ये वीडियो मैच से दो दिन पहले की है ना कि मैच से पहली रात की।

मलिक ने की सभी खिलाड़ियों की ओर से अपील

मलिक ने की सभी खिलाड़ियों की ओर से अपील

इस मामले पर शोएब मलिक ने कहा, पाक मीडिया कब अपनी विश्वसनीयता के लिए जवाबदेह होगा? इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 से अधिक साल तक अपने देश की सेवा करने के बाद यह दुखद है कि मुझे अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी चीजों को लेकर जवाब देना पड़ा रहा है। जिस वीडियो को लेकर सवाल किए जा रहे हैं, वह 13 जून का है ना कि 15 जून का। इसके बाद मलिक ने परिवार को ऐसे मामलों में ना घसीटने की अपील करते हुए भी ट्वीट किया , 'सभी खिलाड़ियों की ओर से मैं मीडिया और लोगों से हमारे परिवार के लिये सम्मान बरकरार रखने की अपील करता हूं। उन्हें बिना वजह इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिये। यह अच्छी बात नहीं है।'

आमिर ने कहा, खिलाड़ियों के लिए ना बोलें बुरे शब्द

आमिर ने कहा, खिलाड़ियों के लिए ना बोलें बुरे शब्द

इतना ही नहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी ट्विटर पर फैंस से अपील की कि वे खिलाड़ियों के लिए बुरे शब्द ना प्रयोग करें। आमिर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ प्लीज खिलाड़ियों के लिये बुरे अल्फाज का इस्तेमाल नहीं करे। ईंशाअल्लाह हम वापसी करेंगे और इसके लिये आपका साथ चाहिये।' गौरतलब है कि पाक क्रिकेट कप्तान सरफराज ने भारत से हार के बाद खिलाड़ियों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर कोई ये सोचता है कि केवल मैं ही अकेला पाकिस्तान लौटकर देशवासियों का विरोध झेलूंगा तो यह उसकी बेवफूकी होगी। सरफराज आगे कहते हैं, 'खुदा ना करे कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटित हो जाए तो घर लौटने वाला मैं अकेला नहीं हूंगा।'

विश्व कप 2019: भारत-पाक मैच के नाटकीय समापन पर आईसीसी ने किया अपना बचाव

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 0:46 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+