
लगाए 61 अर्धशतक
उन्होंने सभी पेशेवर टी 20 टूर्नामेंटों में 395 मैचों में 37.41 की औसत से की मदद से 10,027 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। मलिक के अलावा एशिया का कोई अन्य खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया। हालांकि मलिक अपने टी20 करियर में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। उनके नाम 61 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि 780 चाैके व 297 छक्के लगा चुके हैं।
चंडीगढ़ की काशवी को आया BCCI का फोन, शारजाह में मचाएगी धमाल

कोहली 7वें स्थान पर
क्रिस गेल ने पहले 404 मैचों में 38.20 की औसत से 13,296 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 518 मैचों में 31.51 की औसत से 10,370 रन बनाए हैं। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए। वह 9033 रन के साथ सूची में 7 वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 8853 रन बनाकर 8वें स्थान पर हैं।

टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
13296 - क्रिस गेल
10370 - किरन पोलार्ड
10027 - शोएब मलिक
9922 - ब्रेंडन मैकुलम
9503 - डेविड वार्नर
9161 - आरोन फिंच
9033 - विराट कोहली
8853 - रोहित शर्मा
घर के अंदर लटके पाए गए राहुल द्रविड़ के अंडर-19 टीम के साथी सुरेश कुमार


Click it and Unblock the Notifications
