VIDEO : 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इस तरह आउट हुए शोएब मलिक
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड का दौरा बहुत अच्छा नहीं जा रहा है। पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा मैच भी इस टीम के लिए याद रखने लायक नहीं रहा। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से मात दे दी। वहीं, पाक के मुख्य सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने भी कोहनी में दर्दनाक चोट खाई। इतना ही नहीं, इसी मैच में एक शोएब मलिक इस तरह से आउट हो गए जैसे कि अपने पूरे करियर में अभी तक नहीं हुए थे।
|
अजीबोगरीब तरीके से हिट विकेट हुए मलिक-
मलिक ने इस मैच में 26 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली, लेकिन जिस तरह से वो आउट हुए, उनका सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। दरअसल शोएब मलिक मार्क वुड की गेंद पर हिट विकेट हो गए। उनके आउट होने का ढंग ऐसा था कि अब सीधे सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। यह मैच का 47वां ओवर चल रहा था और मार्क वुड गेंदबाजी कर रहे थे। मलिक ने गेंद को रूम बनाकर बैकफुट पर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले पर आने से पहले ही उनका बैट विकेट उड़ा चुका था।
|
खूब उड़ रही है मलिक की खिल्ली-
मलिक के आउट होने के बाद जब रिप्ले दिखाया गया तो इंग्लिश टीम भी अपनी हंसी नहीं रोक सकी और जो रूट समेत सभी खिलाड़ियों ने मलिक की खूब खिल्ली उड़ाई। मलिक वैसे तो इससे पहले भी एक बार हिट विकेट आउट हो चुके हैं लेकिन ये पहली बार है जब वे इतने अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए हों। इससे पहले पाक के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी दो बार हिट विकेट आउट होने का कारनामा दिखा चुके हैं।

पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं रहा मैच-
आपको बता दें कि यह दौरा पाकिस्तान के लिए इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने के लिहाज से भी काफी अहम रहा है। हालांकि पाक टीम इंग्लैंड की सपाट विकेटों पर रनों का अंबार खड़ा करने में तो कामयाब रही है लेकिन उसको यहां पर जीत नसीब नहीं हो सकी है। इस सीरीज के चौथे वनडे मैच में भी पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करने के बाद मेजबानों को जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद इंग्लिश टीम ने एक बार फिर अलग स्तर पर का क्रिकेट दिखाते हुए यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।
इमाम-उल-हक की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी बड़ी अपडेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
