For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुश्किल में पड़ी दिल्ली कैपिटल्स की जान, अय्यर या पंत जानें किसे बनायेगी IPL 2021 के बचे हुए सीजन का कप्तान

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को लेकर फैन्स को आखिरकार राहत देने वाली खबर मिल ही गई है। बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल 2021 के तहत खेले जाने वाले बाकी बचे 31 मैचों के आयोजन का ऐलान कर दिया है और साफ किया है कि टूर्नामेंट के बाकी मैच सितंबर के दूसरे हफ्ते से लेकर अक्टूबर के पहले हफ्ते के बीच यूएई में आयोजित कराये जायेंगे। बीसीसीआई ने मानसून का हवाला देते हुए आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में कराने का फैसला किया है। रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल के बाकी बचे हुए मैच 16 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच 25 दिन के अंदर कराये जा सकते हैं।

बीसीसीआई जल्द ही शेड्यूल को लेकर आधिकारिक ऐलान कर देगा। हालांकि आईपीएल के बचे हुए मैचों से पहले अंकतालिका में टॉप पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स के लिये बड़ी मुश्किल सामने आ खड़ी हुई है। उल्लेखनीय है कि इस सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे में लगी चोट के चलते बाहर हो गये थे।

और पढ़ें: अगर T20 विश्व कप की मेजबानी चाहता है भारत तो माननी पड़ेगी यह शर्त, जानें कहां कराने होंगे सारे मैच

श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत को टीम की कमान दी गई थी जिनके नेतृत्व में दिल्ली की टीम ने 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल कर प्वाइंटस टेबल में पहला स्थान हासिल किया हुआ है। ऐसे में दिल्ली की टीम को बचे हुए 6 मैचों से सिर्फ 2 में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग तय हो गया है।

हालांकि आईपीएल के स्थगित हो जाने के चलते टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को रिकवर कर वापसी करने का मौका मिल गया है। अब आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर में होने हैं तो अय्यर का तब तक पूरी तरह फिट होकर वापसी करना लगभग तय है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तान को लेकर बड़ी समस्या पैदा हो गई है। सवाल यह है कि वह नये कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में खेलना जारी रखे जिनकी कप्तानी में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है या श्रेयस अय्यर के फिट होने पर उन्हें वापस कमान सौंप दी जाये, जिनकी कप्तानी में दिल्ली पिछले सीजन पहली बार फाइनल तक पहुंची थी।

और पढ़ें: PSL 6: सरफराज अहमद समेत 11 सदस्यों नहीं मिली फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत, जानें क्या है कारण

स्पोर्टस टुडे में छपी खबर की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के बचे हुए मैचोंं के लिये श्रेयस अय्यर को फिर से कमान सौंपने वाली है और ऋषभ पंत का कप्तानी से हटना तय है। आपको बता दें कि पंत ने इस सीजन जिस तरह से कप्तानी की है उसने न सिर्फ टीम मैनेजमेंट और फैन्स को लुभाया है बल्कि खेल जगत के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बनाया है।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 23:03 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+