For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा, बताया- किस शर्त पर मांकड़िंग नहीं करने को राजी हुए अश्विन

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल में 25 मार्च 2019 का अपना अलग ही महत्व है। इस दौरान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब ( पंजाब किंग्स) की टीम की कमान संभाला करते थे और इस दिन आईपीएल के इतिहास में मांकड़िंग के जरिये रन आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने थे। अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़िंग के जरिये रन आउट कर वापस पवेलियन भेजा। इस दिन के बाद से खेल जगत में मांकड़िंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह करना सही है या नहीं और क्या इस पर रोक लगनी चाहिये।

अगले सीजन में पंजाब की टीम ने अश्विन को रिलीज कर दिया और वो श्रेयस अय्यर की कप्तानी और हेड कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बने। 2020 के इस सीजन के आगाज से पहले रिकी पोंटिंग ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए अश्विन के मांकड़िंग को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि वो अब मांकड़िंग नहीं करेंगे।

और पढ़ें: T20 विश्वकप से पहले कैसे संन्यास से वापस लौट सकते हैं मोहम्मद आमिर, वकार यूनिस ने किया खुलासा

उन्होंने कहा था कि मांकड़ खेल का एक आसान सा नियम है, हालांकि एमसीसी की नियम और कानून समिति का सदस्य होने के बावजूद एक यही ऐसा नियम है जिससे मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। हमें बस बल्लेबाज को चीटिंग करने से रोकना है जो कि डेथ ओवर्स के दौरान वो करते नजर आते हैं। ऐसे में फैन्स को हमेशा इस बात ने सोचने पर मजबूर किया है कि मांकड़िंग न करने के लिये श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच क्या बातचीत हुई होगी।

हालांकि अब आपको और सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने द ग्रेड क्रिकेटर के पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने मांकड़िंग न करने के लिये अश्विन को मनाया और किस शर्त पर इस खिलाड़ी ने हामी भरी।

और पढ़ें: IND vs SL: इंग्लिश खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव तो क्या टल जायेगी भारत-श्रीलंका सीरीज, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा,'यह निर्णय करना वाकई में काफी मुश्किल काम था। मैं और कोच रिकी मांकड़िंग नहीं करने को लेकर डटे हुए थे लेकिन अश्विन को बस मनाने की देरी थी को वो हमारी बात से सहमत हो जायें। उन्होंने कहा कि ठीक है मैं हर वो बात मानूंगा जो आप कह रहे हैं, मैं वैसा ही करूंगा लेकिन तभी तक जिस वक्त तक बल्लेबाज कुछ भी अजीब करने की कोशिश नहीं करता है।'

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर इस सीजन कंधे में लगी चोट के चलते आईपीएल 2021 के पहले हाफ में नहीं खेल सके हैं और उनकी जगह ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभालते हुए 8 में से 6 मैचों में जीत दिलाकर टीम को अंकतालिका में टॉप पर काबिज रखा है। श्रेयस अय्यर आईपीएल के पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट करने के चलते उनका वापसी करना लगभग तय है। आपको बता दें कि अय्यर ने हाल ही में अपनी वापसी को लेकर पूरी उम्मीद जताई है तो वहीं पर कप्तानी को लेकर फैसला दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट पर छोड़ा है।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 22:21 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+