Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : पोलार्ड संग समुद्र की सैर करते दिखे धवन, रस्सी से लगाई गहरे पानी में छलांग

Shikhar Dhawan Enjoys Boat ride with Kieron Pollard, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कीरोन पोलार्ड विंडीज टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन सात में वह एक आदर्श मेजबान भी हैं। सोमवार को वह भारतीय क्रिकेटरों के साथ मस्ती करते दिखे। शिखर धवन, नवदीप सैनी, श्रेयस अय्यर, खलील अहमद, रिद्धिमान साहा और मयंक अग्रवाल के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन में पोलार्ड वोट से समुद्र की सैर करते दिखे जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

इस द्वीप में करते दिखे मस्ती

भारत रविवार को विंडीज के खिलाफ दूसरा मैच जीतने के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-0 से आगे है। तीसरे मैच की शुरुआत से पहले, भारतीय खिलाड़ियों ने पोर्ट ऑफ स्पेन के द्वीप में खूब मस्ती की। कीरोन पोलार्ड, जो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के साथ अपने जुड़ाव की बदौलत अधिकांश भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे दोस्त हैं, धवन और अन्य लोगों के साथ नाव पर सवार हुए। धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम के साथी और पोलार्ड के साथ कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं।

अय्यर ने शेयर की वीडियो

टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने मस्‍ती करते हुए वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट किए हैं, इसमें ये खिलाड़ी एक-दूसरे पर पानी उछालते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्‍ट किए गए कुछ अन्‍य वीडियो में विंडीज के निकोलस पूरन और किरेन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी भी भारतीय प्‍लेयर्स के साथ हैं। श्रेयस ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंड पर जो वीडियो डाला है, उसमें अय्यर को रस्‍सी के सहारे पानी में छलांग लगाते और फिर कूदते हुए देखा जा सकता है।

धवन ने लगाई छलांग

वहीं धवन के पोस्‍ट किए गए वीडियो में 'गब्‍बर' को पंत जैसे दूसरे प्‍लेयर के साथ पानी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखकर सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी विंडीज के दौरे का पूरा लुत्‍फ उठा रहे हैं। वेस्‍टइंडीज के दौरे के आखिर में भारतीय टीम को दो टेस्‍ट खेलने हैं। ये टेस्‍ट, आईसीसी की टेस्‍ट चैंपियनशिप का हिस्‍सा होंगे।

वसीम जाफर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया संन्यास लेने तक विराट लगाएंगे इतने शतक

Story first published: Tuesday, August 13, 2019, 16:49 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+