For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम जाफर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया संन्यास लेने तक विराट लगाएंगे इतने शतक

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान विराट कोहली एक भी शतक नहीं लगा सके थे। लेकिन अब उनका बल्ला फिर से लय पकड़ चुका है। विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दाैरान कोहली ने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 42वां शतक जड़ा। कोहली का शतक 11 पारियों के बाद निकला है। अब ऐसे में भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने कोहली को फिर से लय में आते देख बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया कि वो अपने वनडे करियर में कितने शतक लगा पाएंगे।

लगा पाएंगे इतने शतक

लगा पाएंगे इतने शतक

कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। अब उनसे आगे शतकों के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं। सचिन का पीछे छूटना तय है लेकिन फिर इसके बाद चर्चा यही रहेगी कि कोहली कुल कितने शतक बनाकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। इस बीच वसीम जाफर का ऐसा मानना है कि विराट कोहली एकदिवसीय में 75 से 80 शतक लगा सकते है। वसीम ने ट्वीट करते हुए कहा, ''11 पारियों के बाद विराट की नॉर्मल सर्विस जारी, एक और अंतर्राष्ट्रीय शतक, मेरी भविष्यवाणी के अनुसार विराट कोहली एकदिवसीय में 75 से 80 शतक लगा सकते है। ''

कोहली के लिए नहीं मुश्किल

31 टेस्ट मैचों में पांच शतक और 11 अर्द्धशतकों से 34.11 के औसत से 1,944 रन बनाने वाले वसीम की यह बात सच साबित हो सकती है क्योंकि जिस रफ्तार से कोहली शतकों का पहाड़ कर रहे हैं उसे देख यह आंकड़ा छूना उनके लिए मुश्किल नजर नहीं आता। कोहली सिर्फ 30 साल के है और हर साल वह औसतन 4 से 5 वनडे शतक जमा ही देते ही। ऐसे में कोहली वसीम की इस भविष्यवाणी को सच साबित कर सकते हैं।

आखिरी मैच में फिर रहेगी उम्मीद

आखिरी मैच में फिर रहेगी उम्मीद

भारत को अब अपना आखिरी वनडे बुधवार यानि की 14 अगस्त को खेलना है। इस दाैरान भी कोहली से शतक की उम्मीद बनी रहेगी। कोहली ने जब दूसरे मैच में शतक जड़ा था तो उन्होंने सौरव गांगुली के वनडे में 11,363 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट कोहली अब तक 238 मैचों में 59.91 के औसत से 11, 406 रन बना चुके हैं और इन रनों के साथ कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आठवें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं।

VIDEO : 'स्मार्टबाॅल' करेगी अंपायर की मुश्किलें कम, जानें इसमें लगी चिप के फायदे

Story first published: Tuesday, August 13, 2019, 15:07 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+