For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'आलोचकों को चुप कराने के लिए शतक की जरूरत है', कोहली के समर्थन में आया पूर्व कीवी क्रिकेटर

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला अभी भी शतक से दूर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। कोहली स्टंप के सामने फंस गए थे और विवादास्पद परिस्थितियों में उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया गया था। कोहली को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक के बिना 2 साल से अधिक हो गए हैं। और अब, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने कहा है कि कोहली भी जानते हैं कि उन्होंने अपने नाम के खिलाफ बिना शतक के कितनी पारियां खेली हैं।

यह कहते हुए कि कोहली को ठीक-ठीक पता है कि उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक कब बनाया था, डोल ने कहा कि 33 वर्षीय कोहली को अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए एक और शतक की जरूरत है। डोल तो यहां तक ​​मानते हैं कि कोहली को अब इसके लिए अंदर आग लग रही है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर आई सामने, रोहित को टेस्ट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

साइमन डोल ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा, "वे जानते हैं कि कितना समय शतक को लगाए हुए हो गया है। विराट जानता है कि उसने अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद से कितनी पारियां खेली हैं। वह जानता है कि उसने अपना आखिरी शतक कब बनाया था और वह जानता है कि उसे कुछ आलोचकों को चुप कराने के लिए एक और शतक की जरूरत है। इसलिए वह उतना ही दबाव महसूस कर रहा है जितना कि कोई खिलाड़ी करता है। "

साइमन डोल ने यह भी कहा कि विराट कोहली ने बल्ले के साथ कई बार कई रिकाॅर्ड स्थापित किए हैं और ऐसे में उस स्तर को बनाए रखना मुश्किल है। कोहली अपने करियर में एक 'खाली' दाैर से गुजर रहे हैं, लेकिन डोल ने निष्कर्ष निकाला कि कोहली एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "उसे शतक चाहिए। वह बहुत करिश्में पैदा करता है। यही समस्या है। जब आप इस तरह के कई रिकाॅर्ड बनाते हैं तो जब अचानक आपका बल्ला शांत हो जाता है तो सवाल उठने लग पड़ते हैं। वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले मैचों में शतक लगेगा।''

Story first published: Saturday, December 4, 2021, 12:20 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+