Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बचपन से सीमेंट वाली पिचों पर खेला हूं, दुनिया के किसी भी मैदान पर भारत को जिता सकता हूं'

नई दिल्ली। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद अब न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए दो सबसे बड़े हथियार सामने आए थे। एक यजुवेंद्र चहल और दूसरे चाइनामैन कुलदीप यादव। इन दोनों रिस्ट स्पिनर्स ने ऑस्ट्रलियाई टीम को कहीं का नहीं छोड़ा। अब ये दोनों दोनों गेंदबाज न्यूजीलैंड को मजा चखाने के िलए तैयार हैं। इसी क्रम में कुलदीप यादव ने हील ही में एएफपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो दुनिया की किसी भी पिच पर विकेट ले सकते हैं।

कुलदीप ने कहा कि वह बचपन से सीमेंट वाली पिचों पर खेले हैं और वहां भी उन्होंने विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। कुलदीप ने आगे कहा कि, "अगर आप सीमेंट की पिच पर गेंद टर्न करा सकते हो तो फिर कोई भी पिच आपके लिए मुश्किल नहीं है। आपके पास अगर कला और अच्छा मिश्रण है तो आप दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को हवा में छकाते हुए विकेट हासिल कर सकते हैं।"

कुलदीप यादव ने 2 टेस्ट में 9 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं 11 वनडे मैच में उनके नाम 18 विकेट हैं। अभी हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के समय कुलदीप ने वनडे सीरीज में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। वनडे में भारत की तरफ से हैट्रिक लेने वाले कुलदीप तीसरे गेंदबाज हैं। हालांकि माना जा रहा है कि कुलदीप की असली परीक्षा विदेशी धरती पर होगी। लेकिन कुलदीप इस बात को लेकर अश्वस्त हैं कि वह विदेश में भी भारत के लिए मैच जिताऊ गेंदबाजी कर सकते हैं। बता दें कि भारत अगले साल दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाला है। जहां माना जाता है कि स्पिन गेंदबाजी कारगर नहीं होती।

इसे भी पढ़ेंः- Ranji Trophy: मनोज तिवारी ने दिखाया अनोखा नजारा, खाली कर दिया 'पूरा मैदान'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+