For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVs AUS : महज 6 साल का यह 'ऑस्ट्रेलियाई' खिलाड़ी करेगा विराट को आउट, देखें VIDEO

India Vs Australia 1st Test: Six-year-old joins Australian squad for training | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। देश के लिए टेस्ट मैच खेलना सभी क्रिकेटरों का सपना होता है। ऐसे में तब चारो तरफ चर्चाओं का दौर बन गया जब एक 6 साल के बालक को ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा बनाने की बात सामने आई और यह कोई अफवाह नहीं बल्कि पूरी तरह से सच बात साबित हुई। जी हां मंगलवार को एडीलेड में 6 साल के लड़के आर्ची स्किलर को ऑस्ट्रेलिया टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का सबसे छोटा सदस्य

आर्ची को कंगारू कोच जस्टिन लैंगर ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ही बता दिया था कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने जा रहे हैं। लैंगर ने उनको यह भी बताया था कि भारतीय टीम के खिलाफ पहले मैच से पूर्व जो ट्रेनिंग सेशन होगा, उसमें वो शामिल होंगे। लैंगर ने साथ ही यह भी बताया की आर्ची भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में टीम सदस्यों का हिस्सा भी होंगे। यह मैच मेलबर्न में शुरू होगा।

IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में टिकटों की बिक्री हुई कम, ऑस्ट्रेलिया ने फोड़ा भारत पर ठीकरा

लैंगर और 6 साल के आर्ची के बीच की बातचीत

सीए ने लैंगर और आर्ची के बीच बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में लैंगर इस बच्चे को फोन पर वीडियो कॉल करते हैं। दूसरी ओर बच्चा अपने मां-पिता के साथ बैठा हुआ है। लैंगर जब आर्ची को बताते हैं कि वह बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर को शुरू होने टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे तो आर्ची खुशी से उछल पड़ते हैं। इसके बाद लैंगर आर्ची को यह भी आश्वासन देते हैं कि वह 6 दिसंबर से शुरू होने वाले एडीलेड टेस्ट से पहले टीम प्रैक्टिस का हिस्सा होंगे।

लेग स्पिन गेंदबाजी करेंगे सबसे छोटे मेंबर

इसके बाद जब आर्ची से पूछा जाता है कि वह बॉलिंग पंसद करता है या बैटिंग तो आर्ची का जवाब होता है कि वह बॉलिंग पसंद करता है और उसमें भी वह लेग स्पिन करना चाहेगा। आर्ची को लैंगर ने कहा- 'मैं यह वायदा तो नहीं कर सकता हूं कि आप ऑस्ट्रेलिया के अंतिम ग्यारह सदस्यों में शामिल होंगे ही होंगे लेकिन आप टीम का हिस्सा जरूर होंगे।'

टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने ऑस्ट्रलिया को बताया टेस्ट सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार

विराट कोहली को आउट करने की मंशा

विराट कोहली को आउट करने की मंशा

आर्ची ने इस दौरान विराट कोहली को आउट करने की मंशा भी जताई। इसके अलावा नाथन लियोन उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं।

आपको बता दें कि आर्ची एक दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए सीए की यह एक योजना है। इसके तहत ऐसे बच्चों को इस तरह के नए नए अनुभव कराने में सहायता की जाती है। पहला टेस्ट मैच शुरू 6 दिसंबर को शुरू हो रहा है।

Story first published: Tuesday, December 4, 2018, 18:18 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+