खेलमंत्री को बंदर कहना मलिंगा को पड़ा महंगा, लगा 1 साल का बैन
कोलंबो। विश्व के स्टार बॉलरों में शूमार श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा को अपने बड़बोलेपन और गुस्सा करने की सजा मिली है, उनके खेल पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की विशेष जांच पैनल ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह से श्रीलंका, पाकिस्तान से हारा था, उसकी काफी कड़ी आलोचना वहां के खेलमंत्री ने की थी, जो कि मलिंगा को नागवार गुजरा। उन्होंने मंत्री पर पलटवार करते हुए उनकी तुलना बंदर से कर डाली थी। जिसपर मंत्री को काफी गुस्सा आ गया और उनके कहने पर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जांच के लिए एक विशेष जांच पैनल बिठा दिया।
एक साल का प्रतिबंध लगा दिया
जिसने मलिंगा को अनुबंध संबंधी उल्लंघन का दोषी माना और उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया, विशेष जांच पैनल की रिपोर्ट के आधार पर अनुशासन संबंधी अनुबंध के उल्लंघन को लेकर मलिंगा पर एक साल का प्रतिबंध और अगले वनडे मैच की फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है, प्रतिबंध छह माह तक निलंबित रहेगा और यदि मलिंगा इस अवधि मे फिर से इसका उल्लंघन करते पाए गए, तो यह लागू हो जाएगा।
मलिंगा इस समिति के सामने मानी गलती
बोर्ड ने मलिंगा के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित किया था, मलिंगा इस समिति के सामने पेश हुए और उन्होंने अपनी गलती मान ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
