ये हैं वो 6 भारतीय क्रिकेटर, जो विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली: एंटीगुआ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच गुरुवार (22 अगस्त) से खेला जाएगा और दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज के माध्यम से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप का हिस्सा बन जाएंगी। इस चैंपियनशिप की शुरुआत 1 अगस्त से एशेज सीरीज के जरिए हुई थी। विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन समेत प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों के पास शानदार रिकॉर्ड कायम करने का मौका है।

कोहली, जडेजा का इंतजार कर रहा है ये रिकॉर्ड-
कोहली एक कप्तान के तौर पर धोनी के सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल दो जीत दूर हैं। कोहली ने 46 मैचों में 26 मैच जीते हैं और धोनी के नाम 60 टेस्ट मैचों में 27 जीत का रिकॉर्ड है। कोहली के अलावा जडेजा के नाम भी इस सीरीज में बड़ी उपलब्धि दर्ज हो सकती है। जडेजा ने टेस्ट मैचों में अब तक 192 विकेट (41 टेस्ट) लिए हैं। यदि वे इस सीरीज में 8 विकेट और लेते हैं तो 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं, यदि जडेजा पहले ही टेस्ट में 8 विकेट ले लेते हैं तो वह अश्विन के बाद टेस्ट मैचों में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

अश्विन, पंत के नाम दर्ज हो सकती है ये उपलब्धि-
रविचंद्रन अश्विन की बात करें तो उनके नाम 65 टेस्ट मैचों में 342 विकेट हैं और वे सीरीज में 350 विकेट पूरे करते हैं तो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले केवल अनिल कुंबले, कपिल देव और हरभजन सिंह ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं, ऋषभ पंत के पास भी कैरेबियाई धरती पर रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर पंत इस सीरीज में 8 बल्लेबाजों को आउट कर देते हैं तो वे टेस्ट मैचों में सबसे तेजी से 50 टेस्ट लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड धोनी के नाम है जिन्होंने 15 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
ये हैं वो 5 क्रिकेटर, जिन्हें अपनी कजिन से हुई मोहब्बत, फिर हुई शादी

शमी और बुमराह तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड
यहीं नहीं, अगर पंत पहले ही टेस्ट में यह रिकॉर्ड बना लेते हैं तो वह दुनिया में सबसे तेजी से 50 टेस्ट शिकार करने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर देंगे। अभी तक मार्क बाउचर और टिम पेन ने 10 टेस्ट मैचों में यह रिकॉर्ड कायम किया हुआ है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी अपने 150 टेस्ट विकेट से केवल 6 कदम दूर खड़े हैं। शमी ने 40 टेस्ट मैचों में अब तक 144 टेस्ट विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम भी 10 टेस्ट मैचों में 49 विकेट हैं। अगर वह अपने 11वें टेस्ट में 50 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह नरेंद्र हिरवानी के 50 टेस्ट विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। अभी तक भारत की ओर से सबसे तेजी से टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अश्विन के नाम हैं जिन्होंने 9 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
