For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हैं वो 5 क्रिकेटर, जिन्हें अपनी कजिन से हुई मोहब्बत, फिर हुई शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के आने के बाद क्रिकेटरों की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। आजकल ना केवल उनकी फैन फॉलोइंग आसमान छू रही है बल्कि क्रिकेटरों की निजी जिंदगी और उनके विभिन्न रिश्तों के बारे में जानने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत अनेकों क्रिकटरों की शादियां लंबे समय तक सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती हैं। इस दौरान फैंस को यह जानने की भी काफी उत्सुकता रहती है कि उनके चहेते क्रिकेटर और उसकी पत्नी के बीच कैसे मुलाकात हुई और क्या यह अरैंज मैरिज थी या फिर लव मैरिज। इसी बीच कुछ शादियां ऐसी भी हुई जहां खिलाड़ियों को अपनी ही कजिन से प्यार हो गया और बाद में उन्होंने आपस में शादी भी की। ऐसे में हम आपके सामने ऐसे 5 स्टार क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी दुल्हन अपने परिवार से ही चुन ली।

शाहिद और नादिया अफरीदी की प्रेम कहानी-

शाहिद और नादिया अफरीदी की प्रेम कहानी-

शाहिद अफरीदी पाक के तूफानी बल्लेबाज हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लड़कियों के बीच में जबरदस्त रही है। लेकिन अफरीदी ने केवल 20 साल की उम्र में शादी करके अपनी फीमेल फैंस को करारा झटका दे दिया। अफरीदी ने अपनी कजिन (मैटरनल कजिन) नादिया अफरीदी से शादी की है और ये दोनों 19 साल से एक दूसरे के साथ हैं। नादिया काफी रिजर्व स्वभाव की हैं और उन्होंने स्टेडियम में कभी भी अफरीदी का एक भी मैच नहीं देखा। नादिया और अफरीदी की 4 बेटियां हैं जिनके नाम अक्शा, अंशा, अज्वा और अस्मारा हैं।

सहवाग और आरती-

सहवाग और आरती-

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर उतनी धुआंधार पारी खेली है जितनी वे क्रिकेट के मैदान पर खेलते थे। अपनी बेबाक कमेंट्री और सोशल राय पर राय के चलते सहवाग करोड़ों फैंस के दिलों में बसते हैं। सहवाग ने अपनी बचपन की दोस्त आरती अहलावत से शादी की है। यह शादी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने होस्ट की थी। कम ही लोग यह बात जानते हैं कि सहवाग और आरती दूर के कजिन लगते हैं और इस कारण इन दोनों को अपने परिजनों को राजी करने में भी लंबा समय लग गया। आरती के साथ सहवाग की पहली मुलाकात तब हुई थी जब वे केवल 7 साल के थे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहली बार ताल ठोकेगी टीम इंडिया, क्या कहता है अब तक का रिकॉर्ड

सईद अनवर ने भी की कजिन से शादी-

सईद अनवर ने भी की कजिन से शादी-

पाकिस्तान टीम के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज रहे सईद अनवर ने क्रिकेट से संन्यास के बाद एक धार्मिक जीवनशैली अपना ली है। बाए हाथ के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने 1996 में अपनी कजिन लुबना से शादी कर ली थी जो कि पेशे से एक डॉक्टर हैं। अनवर की यह शादी काफी खुशनुमा चली लेकिन साल 2001 उनकी जिंदगी में भारी दुख लेकर आया और इस दंपती ने इस साल अपनी बेटी को खो दिया। हालांकि उसके बाद भी अनवर और लुबना मुश्किल समय में डटे रहे। धीरे-धीरे अनवर का झुकाव धार्मिक जीवन की ओर चला गया और उन्होंने 2003 विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

मुस्ताफिजुर रहमान और सामिया परवीन-

मुस्ताफिजुर रहमान और सामिया परवीन-

बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान ने अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेशी टीम की गेंदबाजी यूनिट को नया आयाम दिया था। बाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने शाहिद अफरीदी की तरह ही अपने मैटरनल कजिन के साथ शादी की हुई है। उनकी पत्नी का नाम सामिया परवीन है और वे ढाका यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान की छात्रा हैं। रहमान के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार इस शादी के चलते रहमान को क्राइस्टचर्च हमले के कारण पैदा हुए डिप्रेशन से उभरने में काफी सहायता मिली। विश्व कप 2019 के बाद इस दंपति ने अपनी शादी का भव्य आयोजन किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया एक और फेरबदल, ब्रेड हेडिन को मिली अहम जिम्मेदारी

मोसाद्देक हुसैन की उतार-चढ़ाव भरी कहानी-

मोसाद्देक हुसैन की उतार-चढ़ाव भरी कहानी-

बांग्लादेश क्रिकेट के एक और होनहार क्रिकेटर मोसाद्देक हुसैन को घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त सफलता मिली है और उन्होंने हालिया विश्व कप में भी अपनी प्रतिभा की बानगी दिखाई है। वे अपने देश के लिए तीन दोहरे फर्स्ट क्लास शतक मारने वाले पहले क्रिकेटर हैं। हुसैन ने केवल 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी। यह साल 2012 की बात है, तब उन्होंने अपनी कजिन शर्मीन सामीरा से शादी की थी। यह शादी काफी अच्छी चली लेकिन पिछले साल ऐसी खबरें आई की हुसैन ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए काफी प्रताड़ित किया है। सामीरा ने हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और मोसाद्देक को नेशनल टीम में अपनी जगह से भी हाथ धोना पड़ा था। यह जोड़ा अब अलग हो चुका है।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 16:00 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+