वर्ल्ड कप 2019 में लगेगा ग्लैमर का तड़का, खिलाड़ी के साथ इन 5 एंकर पर होंगी सबकी निगाहें
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्व कप में केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नजरें नहीं होंगी बल्कि यह भी देखना दिलचस्प रहेगा कि काैन सी महिला एंकर अपनी रिपोर्टिंग के जरिए फैंस का दिल जीतती हैं। विश्व कप के लिए महिला एंकर्स खिलाड़ियों का इंटरव्यू और मैच समाप्ति के बाद ग्राउंड रिपोर्ट लेती दिखेंगी। खिलाड़ियों के साथ-साथ 5 महिला एंकर्स ऐसी भी हैं जो अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियां बटोरेंगी, काैन हैं वो आइए जानें-

1. संजना गणेशन
संजना स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। इनका इंस्टाग्राम अकाउंट हाॅट तस्वीरों से भरा हुआ है। इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोअर्स की संख्या 93 हजार से भी अधिक है। संजना तमाम ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती हैं। 2014 में संजना FBB फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रही हैं। 2014 में वो रियलिटी शो स्पिल्ट्स विला के 7वें सीजन में नजर आ चुकी हैं।

2. रिद्धिमा पाठक
माैजूदा समय में रिद्धिमा पाठक इंग्लैंड में आईसीसी की ओर से क्रिकेट वर्ल्ड कप कवर कर रही हैं। रिद्धिमा भारत की इकलौती फीमेल एंकर हैं जो क्रिकेट से पहले बास्केटबॉल की एंकर भी रह चुकी हैं। आपको बता दें रिद्धिमा एक इंजीनियर हैं लेकिन उन्होंने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर को अपना पेशा चुना। उनके इंस्टाग्राम पर 48 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं।

3. जैनब अब्बास
पाकिस्तान की यह महिला एंकर इस बार क्रिकेट वोर्ल को कवर करेंगी। जैनेब अब्बास अपनी खूबसूरती के लिए पाकिस्तान में अपना अलग मुकाम बना चुकी है। वह पाकिस्तान टीम से जुड़ी खबरें दर्शकों तक पहुंचाने का काम करेंगीं। जैनब की पहचान शाहिद अफरीदी फाउंडेशन, यूनिस खान और अन्य लोगों की विदाई के दौरान होस्ट करने के बाद चर्चा में आई थीं।
रोहित शर्मा का खुलासा, बताया काैन है सबसे गंदा डांसर और काैन सबसे घटिया रूममेट

4. पेया जन्नतुल
यह खूबसूरत स्पोर्ट्स एंकर बांग्लादेश की ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं, वो बांग्लादेश की टी20 लीग्स में एंकरिंग करती हैं। यही नहीं उन्होंने बांग्लादेश के कई क्रिकेट स्टार्स के साथ ऐड फिल्म्स भी की हैं।

5. मयंती लैंगर
भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर क्रिकेट वर्ल्ड की सबसे चर्चित महिला एंकर्स में से एक हैं। मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स के लिए इंग्लैंड में वर्ल्ड कप कवर करेंगी। भारत में मयंती लैंगर की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
