लव मैरिज करेंगी या अरेंज्ड? यूथ फेवरेट स्मृति मंधाना ने दिया सवाल का दिलचस्प जवाब

Smriti Mandhana gave a savage reply to the Twitter user when Asked about Marriage | Oneindia Sports

नई दिल्लीः जब महिला खिलाड़ियों की बात आती है तो ग्लैमर से उनका 36 का आंकड़ा ही पाया जाता है। फिल्मी दुनिया की हीरोइनें जहां चकाचौंध में रहती हैं तो वही महिला खिलाड़ी मैदान पर पसीने में लथपथ। कुछ खिलाड़ी ऐसी भी होती हैं जो खेलों की दुनिया में बहुत अच्छा नाम कमाने के बाद अपनी ग्लैमरस पहचान भी कायम रखती है। ऐसी ही एक खिलाड़ी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा बल्लेबाज स्मृति मंधाना। मंधाना जितनी शानदार बल्लेबाज है उतनी ही चर्चा उनको हीरोइन सरीखे लुक्स के चलते भी मिलती है।

भारत में कई लोग जानना चाहेंगे इसका जवाब-

भारत में कई लोग जानना चाहेंगे इसका जवाब-

मंधाना अपने लुक्स के कारण भी फैंस में लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर बहुत फॉलों की जाती हैं। इतना ही नहीं लोग उनको 'नेशनल क्रश' तक कह देते हैं। यही कारण है मंधाना की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट होती है तो उसको कहीं अधिक लाइक मिलते हैं। स्मृति मंधाना अपने व्यवहार के चलते भी प्रसिद्ध हैं और वे अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्मृति मंधाना ने कई बार फैंस को उनके मन चाहे सवालों के जवाब दिए। इसी फेहरिस्त में उन्होंने एक यूजर को दिलचस्प सवाल का जवाब दिया है जो भारत में कई लोग जानना चाहेंगे।

शाहिद अफरीदी ने बताई ऑल-टाइम फेवरेट खिलाड़ियों की लिस्ट, भारत से केवल विराट शामिल

मंधाना की वरीयता- 'लवरेंज्ड' मैरिज

मंधाना की वरीयता- 'लवरेंज्ड' मैरिज

यह सवाल है- स्मृति मंधाना जब शादी करेंगी तो वह अपने होने वाले पति को लव मैरिज के जरिए चुनना पसंद करेंगी या फिर अरेंज मैरिज के जरिए? ऐसा ही एक सवाल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने किया और स्मृति मंधाना ने इसका जवाब भी दिया। विराट नवीन नाम के इस यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "स्मृति मंधाना आप किस तरह की शादी को पसंद करना चाहेंगी- अरेंज मैरिज या फिर लव मैरिज?

मंधाना का जवाब काफी दिलचस्प था उन्होंने कहा कि वह 'लवरेंज्ड' मैरिज करेंगी। यह कोई डिक्शनरी का शब्द नहीं है बल्कि स्मृति मंधाना का एक बढ़िया जवाब है जिसमें उन्होंने बताया है कि शादी इस तरह की हो जिसमें प्यार भी हो और अरेंज मैरिज की तरह पारिवारिक भी हो। मंधाना के इस जवाब को उनके फैंस ने पसंद किया है और शायद यह डिप्लोमेट जवाब देने का सबसे बेहतरीन तरीका भी है।

मंधाना की 49 रनों की पारी काम आई-

मंधाना की 49 रनों की पारी काम आई-

इसी बीच क्रिकेट के मैदान पर मंधाना ने एक अच्छी पारी खेली और भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जिताने में मदद की। हालांकि वे 1 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गईं लेकिन उनकी 49 रनों की पारी भारत के काफी काम आई। मिताली राज ने सर्वाधिक 75 रन बनाए और महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। स्मृति मंधाना ने इस मैच में एक बढ़िया कैच पकड़ा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। प्रयासों के बावजूद भारतीय टीम सीरीज को नहीं बचा सकी और इंग्लैंड को 2-1 से वनडे सीरीज में जीत मिली।

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 16:24 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+