Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोहेल तनवीर से भुवनेश्वर कुमार तक: मिलिए 'पर्पल कैप' के विजेताओं से...

नई दिल्ली। आईपीएल का दंगल पूरे शबाब पर है, एक मैच में कोई हीरो बनता है तो अगले मुकाबले में वो जीरो बन जाता है। इसी रोमांच का मजा क्रिकेटर भी उठाते हैं और क्रिकेट प्रेमी भी।

दौलत और शौहरत के इस खेल को जानने वाले 'पर्पल कैप' को अच्छी तरह से जानते हैं और जो नहीं जानते हैं उन्हें हम बता देते हैं कि 'पर्पल कैप' क्या होती है? दरअसल 'पर्पल कैप' एक अवार्ड है, जो उस मिलता है जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेता है।

आईपीएल का 10वांसत्र चल रहा है इसलिए आपको मिलवाते हैं आईपीएल के अब तक के 'पर्पल कैप' के विजेताओं से...

सोहेल तनवीर (2008)

सोहेल तनवीर (2008)

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ( राजस्थान रॉयल्स) ने आईपीएल के पहले सीजन में ही 11 मैच मैं 22 विकेट लेकर आईपीएल इतिहास की पहली 'पर्पल कैप' अपने नाम की थी।

आर पी सिंह (2009)

आर पी सिंह (2009)

आर पी सिंह ने 2009 में हुये आईपीएल में 16 मैचों में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी।

प्रज्ञान ओझा (2010)

प्रज्ञान ओझा (2010)

प्रज्ञान ओझा ने आईपीएल 2010 के 16 मैचों में 21 विकेट लिए थे और 'पर्पल कैप' अपने नाम की थी, वो 'पर्पल कैप' लेने वाले आईपीएल इतिहास में पहले स्पिनर भी बने थे।

लसित मलिंगा(2011)

लसित मलिंगा(2011)

लसित मलिंगा ने 2011 में हुए आईपीएल 2011 में 16 मैचों में 28 विकेट लेकर 'पर्पल कैप' अपने नाम की थी।

मोर्ने मोर्केल (2012)

मोर्ने मोर्केल (2012)

मोर्ने मोर्केल ने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए 2012 में हुए आईपीएल 2012 में 16 मैचों में 25 विकेट लेकर 'पर्पल कैप' अपने नाम की।

ड्वेन ब्रावो (2013,2015)

ड्वेन ब्रावो (2013,2015)

ड्वेन ब्रावो ipl के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार 'पर्पल कैप' अपने नाम की है।ब्रावो ने 2013 के आईपीएल में 18 मैचों में 32 विकेट लेकर 'पर्पल कैप' अपने नाम किया था और साल आईपीएल 2015 में उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लेकर इस कैप को हासिल किया था।

मोहित शर्मा (2014)

मोहित शर्मा (2014)

मोहित शर्मा ने आईपीएल 2014 में chennai super kings की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 23 विकेट लेकर 'पर्पल कैप' अपने नाम की थी।

भुवनेश्वर कुमार (2016)

भुवनेश्वर कुमार (2016)

भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2016 में 16 मैचों में 23 विकेट लेकर 'पर्पल कैप' अपने नाम की है और अपनी टीम को विजेता बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, इस सत्र में भी वो अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेकर इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

आईपीएल 2017: कोहली की टीम ने बनाया 'न्यूनतम स्कोर' का अनचाहा रिकार्ड, जानिए पूरी लिस्ट

आईपीएल 2017: कोहली की टीम ने बनाया 'न्यूनतम स्कोर' का अनचाहा रिकार्ड, जानिए पूरी लिस्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 82 रनों से हरा दिया और इसी के साथ ही कोहली की टीम के नाम आईपीएल इतिहास के न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड जुड़ गया...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Read in English: Purple Cap winners in IPL
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+