Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साइकिल चलाते बेटे के साथ हुआ हादसा, इरफान ने कहा- ऐसा लगा जैसे मिनी हार्ट अटैक आ गया

नई दिल्ली: इस साल की शुरुआत में अपने क्रिकेट करियर की पटकथा का समापन करने वाले इरफान पठान निजी जिंदगी में एक संवेदनशील इंसान के तौर पर पेश आते हैं। वे एक संजीदा बेटे और परिवार के लिए भावुक सदस्य के तौर पर कई बार नजर आए हैं।

इरफान एक पति और पिता भी हैं और इस समय लॉकडाउन के बीच पठान परिवार साथ समय बिता रहा है। कई भारतीय क्रिकेटरों की तरह पठान को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण टाइम गुजारने का अच्छा मौका भी मिला है जिसको उन्होंने जाया नहीं होने दिया है।

साइकिल से नीचे गिरे इरफान के बेटे इमरान-

साइकिल से नीचे गिरे इरफान के बेटे इमरान-

अपनी गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर पठान इस लॉकडाउन पीरियड में काफी सक्रिय हैं और उन्होंने ताजा वीडियो अपने बच्चों के साथ खेलते हुए मौकों की पोस्ट की है। लेकिन इस वीडियो में मनोरंजन के साथ ट्विस्ट भी है।

हरभजन सिंह ने ग्रेग चैपल के दौर को बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे बुरा समय

वीडियो में इरफान के बेटे इमरान के अलावा युसूफ पठान के बेटे को भी देख सकते हैं। इरफान अपने बेटे को साइकिल पर सवारी करते हुए देखकर काफी खुश हैं और उसका वीडियो बनाते हुए उसके पीछे चल रहे हैं। लेकिन जैसे ही इरफान का बेटा अपने भाई के पास पहुंचता है वैसे ही वह साइकिल का बैलेंस संभाल नहीं पाता और तुरंत ही दूसरी साइड में जाकर जमीन पर गिर जाता है।

पठान ने कहा- मिनी हार्ट अटैक आ गया

पठान ने कहा- मिनी हार्ट अटैक आ गया

वीडियो बनाते हुए पठान तेजी से बेटे के पीछे जाते हैं और यहीं पर वीडियो समाप्त हो जाती है। ये वीडियो पठान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस दौरान उन्होंने अपनी घबराहट बताते हुए बताया है कि जैसे ही उनका बेटा साइकिल से गिरा उनका दिल जोर से धड़क उठा, मानो कि मिनी हार्ट अटैक आ गया हो। खैर पठान की पोस्ट से उम्मीद मिलती है कि उनके बेटे इमरान को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं और वे फिर से साइकिल की सवारी का आनंद ले रहे होंगे।

काफी पसंद किया जा रहा है वीडियो-

पठान का यह भावुक अवतार फैंस के बीच एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल चुके हैं। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने शनिवार को कहा कि अगर अधिकारियों से उचित संवाद किया जाता है तो वह संन्यास से बाहर आने के लिए तैयार हैं।

अभी तक मैंने धोनी से नहीं पूछा, मुझे क्यों बाहर किया- भारतीय बल्लेबाज ने कही ये बात

इरफान ने इस साल जनवरी में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 16 साल के लंबे करियर पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह क्रिकेट को फिर से दिल और आत्मा देने के लिए तैयार हैं, अगर चयनकर्ता उन्हें होने के आश्वासन के साथ तैयार होने के लिए एक साल का समय देते हैं और भरोसा देते हैं कि उनके उपलब्ध होने पर भारतीय टीम में उनके चयन के लिए विचार किया जाएगा।

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 11:43 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+