For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मौजूदा खिलाड़ियों और अपने जमाने के दिग्गजों से बनी सौरव गांगुली की ड्रीम इंडिया XI

नई दिल्ली: कई लोग इस बार पर सहमत हैं कि अगर क्रिकेट में सौरव गांगुली का युग नहीं आया होता तो भारत में आपको धोनी और कोहली युग भी देखने को नहीं मिलता। हाल ही में गांगुली ने मौजूदा दौर के ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटरों को चुना है जो वे अपनी टीम में खिलाते। इस तरह से गांगुली ने अपनी ड्रीम इलेवन चुन ली है।

भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान की ड्रीम इलेवन देखना वाकई दिलचस्प होगा। बता दें कि यहां 5 खिलाड़ी मौजूदा दौरे के हैं और बाकी खिलाड़ी गांगुली के ही दौर के हैं।

गांगुली ने हाल ही में मौजूदा दौर से कुछ खिलाड़ी चुने-

गांगुली ने हाल ही में मौजूदा दौर से कुछ खिलाड़ी चुने-

हाल में ही अपना 48वां जन्मदिन मनाने वाले गांगुली का एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया था जिसमें मयंक अग्रवाल ने उनसे पूछा था कि आपको मौजूदा दौर के पांच खिलाड़ियों को अपनी टेस्ट टीम में चुनने का मौका मिले तो वो पांच नाम कौन से होंगे।

SRH के नेट्स में वो वार्नर के सामने आया, 20 मिनट में पता लग गया हमें 'मोती' मिला है: टॉम मूडी

उन्होंने कहा, "यह एक कठिन सवाल है क्योंकि हर पीढ़ी के खिलाड़ी अलग होते हैं। आपकी वर्तमान टीम में, मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को लेना पसंद करता।

कोहली-रोहित के अलावा बुमराह बने गांगुली के खास-

कोहली-रोहित के अलावा बुमराह बने गांगुली के खास-

इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी डिपार्टमेंट पर ध्यान दिया और कहा कि वे जहीर के साथ बुमराह को देखना चाहेंगे लेकिन श्रीनाथ के संन्यास के बाद टीम में मोहम्मद शमी को लेना चाहेंगे। बता दें कि गांगुली की कप्तानी के मध्य में ही श्रीनाथ ने दादा की इच्छा के खिलाफ जाकर संन्यास ले लिया था।

मौजूदा दौर के क्रिकेटरों में गांगुली का अंतिम चयन रविंचद्रन अश्विन हैं। ध्यान दें कि गांगुली के पास पहले से ही दो महान स्पिनर के तौर पर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह हैं।

वनडे में भी मिली तीनों को जगह-

वनडे में भी मिली तीनों को जगह-

इससे पहले गांगुली ने मौजूदा वनडे टीम (2019 वर्ल्ड कप) से 3 खिलाड़ियों को चुना था जिनमें कोहली, रोहित और बुमराह के नाम थे।

गांगुली ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा विकल्प दिया जाता तो वह एमएस धोनी को चुनते। उन्होंने कहा, "एमएस धोनी भी - लेकिन जब आपने मुझे तीन विकल्प दिए हैं, मैं स्टंप के पीछे राहुल द्रविड़ के साथ काम चला लूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया।"

गांगुली की पसंद को मिलाकर बनती है एक ड्रीम इंडिया इलेवन-

गांगुली की पसंद को मिलाकर बनती है एक ड्रीम इंडिया इलेवन-

लेकिन इसका अर्थ यह है कि गांगुली धोनी को टीम में लेना चाहते हैं बर्शते उनको विकल्प दिया जाए।

गांगुली ने मौजूदा दौर के टेस्ट और वनडे खिलाड़ी चुन लिए हैं और इसको मिलाकर गांगुली की एक ड्रीम इंडिया इलेवन बनाई जा सकती है। हालांकि यहां खिलाड़ियों की संख्या 13 होगी जिसमें से अपनी प्लेइंग इलेवन को चुनने का काम दादा को करना होगा

ड्रीम टीम से प्लेइंग इलेवन चुनने का काम कप्तान का-

ड्रीम टीम से प्लेइंग इलेवन चुनने का काम कप्तान का-

सौरव गांगुली (कप्तान)

सचिन तेंदुलकर

विराट कोहली

रोहित शर्मा

राहुल द्रविड़

वी वी एस लक्ष्मण

महेन्द्र सिंह धोनी

अनिल कुंबले

हरभजन सिंह

रविचंद्रन अश्विन

जहीर खान

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद शमी

ENG vs WI: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के सपोर्ट में घुटनों के बल बैठे दोनों टीमों के खिलाड़ी

निश्चित तौर पर इस टीम में वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग में और युवराज सिंह मीडिल ऑर्डर में अनुपस्थित हैं। गांगुली ने टेस्ट टीम के ओपनर के तौर पर सहवाग को लेने भी इच्छा भी जताई है लेकिन यह ओवरऑल इंडिया इलेवन है जिसमें गांगुली और आज के दौरे के खिलाड़ियों को गांगुली की पसंद के आधार के चुना गया है जिसमें जाहिरी तौर पर कुछ नाम ना चाहकर भी छांटने पड़े हैं।

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 9:40 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+