भारतीय मीडिल ऑर्डर का नया सितारा, गांगुली ने कहा- इस बल्लेबाज का 'असली टेस्ट' SA में होगा
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लेने के लिए पहुंच गई है जिसके बाद इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। यह दौरा पूरी तरह से टेस्ट सीरीज पर ही ज्यादा फोकस करेगा क्योंकि टीम इंडिया ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में कोई भी रेड बॉल सीरीज नहीं जीती है। भारत का मध्यक्रम ठीक लग रहा है क्योंकि श्रेयस अय्यर ने एक टेस्ट मैच बल्लेबाज के तौर पर काबिलियत दिखाई हैं और उन्होंने अपनी पहली ही टेस्ट पारी में कानपुर में शतक भी लगाया था।
अय्यर ने बाद में 65 रनों की पारी भी खेली और रेड बॉल फॉर्मेट में अपने प्रभाव को छोड़ने के इरादे भी सबके सामने जता दिए हैं। अय्यर की बैटिंग के बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जब बात करते हैं तो उनको काफी खुशी होती है लेकिन वह मानते हैं कि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का असली टेस्ट तो दक्षिण अफ्रीका में ही होगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट के तौर पर खेलना है।
गांगुली ने यह सब बातें बोरिया मजूमदार के शो 'बैक स्टेज विद बोरिया' के दौरान कहीं। गांगुली कहते हैं, "मुझे लगता है कि अय्यर का फर्स्ट क्लास में एवरेज 50 के आसपास है और यह काफी लंबे समय से है। मैंने उनका फर्स्ट क्लास एवरेज देखा है वह 10 साल से 52 की औसत से रन बना रहे है। आप इसको कमतर नहीं आंक सकते हैं। किसी मौके पर आपको एक अवसर की तलाश होती है ताकि आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना टैलेंट दिखा सकें। मैं इस बात से बहुत ज्यादा खुश हूं कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनकी असली परीक्षा तब होगी जब दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। जब वे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में खेलेंगे जहां पर पेस और बाउंस होता है तो मुझे उम्मीद है कि वह वहां पर भी प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।"
श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन कर उभरे थे जिन्होंने 50 की औसत से 202 रन बनाए थे जबकि मयंक अग्रवाल 242 रन बनाकर दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों में सबसे टॉप पर नजर आए थे। भारत के पास रोहित शर्मा जैसा नियमित टेस्ट ओपनर नहीं है और मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और टीम इंडिया चाहेगी कि मयंक अग्रवाल की घरेलू फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर भी जारी रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
