सौरव गांगुली ने दिया हिंट, टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए ये दिग्गज है पहली पसंद
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल T20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो जाएगा और वह कहीं और अपने करियर विकल्प तलाश करेंगे। शास्त्री ने भारतीय टीम को एक अच्छा समय दिया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने रवि शास्त्री का अच्छा बढ़िया रिप्लेसमेंट लाने की चुनौती है। रवि शास्त्री देसी ऐसे कोच रहे हैं जिनके अंदाज ने टीम इंडिया में एक बेबाक माहौल, एक फाइटिंग स्पिरिट विकसित करने में मदद की।
बीसीसीआई चाहेगा कि रवि शास्त्री की तरह ही कोई पूर्व भारतीय क्रिकेटरइस टीम की कमान संभाले और उसमें राहुल द्रविड़ का नाम शायद सबसे ऊपर हो सकता है।

राहुल द्रविड़ पसंद में सबसे आगे हैं-
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ कई यादगार मुकाबले खेलने वाले राहुल द्रविड़ इस रेस में सबसे आगे भी दिखाई देते हैं। गांगुली ने इस बात का हिंट भी दिया है कि बोर्ड राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच के तौर पर लेने के लिए दिलचस्पी रखता है। द्रविड़ के पास क्रिकेट प्रशासन को संभालने का अच्छा खासा अनुभव है और वह एक लीडरशिप क्वालिटी भी रखते हैं। उन्होंने पूर्व में भारत की कप्तानी भी की हुई है और मौजूदा समय में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका में भी प्रभावित किया था और युवा खिलाड़ियों को तराशने में कई सालों से उनका अच्छा खासा रोल रहा है।
IPL 2022 में नई टीमों के लिए हो जाइए रेडी, सामने आई नीलामी की तारीख

सौरव गांगुली ने दिया हिंट-
टेलीग्राफ ऑनलाइन के साथ एक बातचीत में जब गांगुली से यह सवाल पूछा गया कि क्या राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच हो सकते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि बोर्ड ने अभी राहुल द्रविड़ के साथ इस मुद्दे पर बातचीत नहीं की है। गांगुली का कहना है कि राहुल द्रविड़ नियमित समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के इच्छुक नहीं है लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने अभी उनसे इस बारे में विशेष तौर पर बात भी नहीं की है। गांगुली कहते हैं, "जब हम इस मुद्दे पर आएंगे तो इस बारे में भी बात होगी।"
गांगुली की बात से झलकता है अगर राहुल द्रविड़ टीम इंडिया का हेड कोच बनने की इच्छा दिखाते हैं और कुछ साल तक जुड़ने का कमिटमेंट दे देते हैं तो शायद गांगुली की अगुवाई वाला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनको यह भूमिका देने के लिए तत्पर रहेगा।

द्रविड़ का कार्यकाल हाल में ही समाप्त हुआ है-
दूसरी और राहुल द्रविड़ का नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड पोस्ट पर कार्यकाल समाप्त हो गया है लेकिन उन्होंने फिर से अपने नए कार्यकाल के लिए आवेदन भर दिया है। राहुल द्रविड़ के मुकाबले में कोई नहीं खड़ा है क्योंकि वै अकेले कैंडिडेट थे जिन्होंने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया था।
शास्त्री के सामने T20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब जिताने की बहुत बड़ी चुनौती है जिसमें उनको महेंद्र सिंह धोनी के साथ से काफी मदद मिलने जा रही है। विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप 2 में है जहां पर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान भी है। दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम है और यह सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सुपर 12 स्टेज में खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
