For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली के हार्ट अटैक पर डॉक्टर्स ने जारी की हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है तबियत

Sourav Ganguly Heart attack Latest Health Update Woodland Hospital releases health advisory: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इस समय कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार की शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद पता चला कि दादा को हार्ट अटैक आया था। फिलहाल सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हालत स्थिर है लेकिन वह इमरेजेंसी वॉर्ड में ही अपना इलाज करा रहे हैं।

इस बीच अस्पताल प्रशासन ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हेल्थ अपडेट को लेकर मेडिकल एडवाइजरी जारी करते हुए उनकी ताजा हालत पर जानकारी दी है। वुडलैंडस अस्पताल की सीईओ और एमडी डॉ रूपाली बासु ने गांगुली (Sourav Ganguly) की सेहत पर बयान देते हुए बताया कि उनकी हालत अभी हाइमोडानेमकली रूप से स्थिर बनी हुई है। उन्हें दोहरे एंटीप्लेटलेट और स्टैटिन की काफी अच्छी खुराक दी गई है और फिलहाल वो एंजियोप्लास्टी के प्राथमिक दौर से गुजर रहे हैं।

और पढ़ें: बड़ी खबर: सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं कुछ देर बाद अस्पताल के डॉक्टर आफताब खान ने मेडिकल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया की सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। वह पूरी तरह से होश में हैं और उनकी हालत पर अगले 24 घंटों तक बारीकी से नजर रखी जायेगी।

आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के हार्ट में दो ब्लॉकेज पाये गये हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) शुक्रवार को अपने घर में बने जिम में कसरत कर रहे थे जहां पर उनके सीने में दर्द उठा और उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने IPL 2020 से नाम वापस लेने पर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं खेला सीजन

वहीं सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के हार्ट अटैक से गुजरने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरे के बाद से उनके फैन्स और खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी दादा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग से लेकर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं।

Story first published: Saturday, January 2, 2021, 17:37 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+