For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर: सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sourav Ganguly Suffers Heart attack BCCI President admitted to hospital Likely to undergo angioplasty: नई दिल्ली। नये साल का दूसरा ही दिन है और ऐसा लग रहा है कि साल 2020 से शुरू हुए बुरे दौर का असर अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को दिल का दौरा आया था। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की स्थिति को लेकर अभी ज्यादा रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय कप्तान को आज एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ सकता है।

और पढ़ें: नये साल पर मेलबर्न में लंच करने पहुंचे रोहित एंड कंपनी, फैन ने चुकाया बिल

खबरों की मानें तो सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) शुक्रवार की शाम को अपने घर पर एक्सरसाइज कर रहे थे, जहां पर जिम में कसरत करते हुए अचानक ही उनके सीने में दर्द होने लगा। गांगुली (Sourav Ganguly) के दर्द की शिकायत पर परिवारवालों ने उन्हें तुरंत ही कोलकाता में उनके घर के पास स्थित वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर्स लगातार भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी की सेहत पर नजर बनाये हुए हैं। न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब खतरे से बाहर हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है, हालांकि वो अभी भी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने धोनी को लेकर दिया विवादित बयान, ICC की बेस्ट टीम ऑफ डिकेड शामिल करने पर उठाये सवाल

इस खबर पर अभी भी जानकारी आ रही है, यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है....।

Story first published: Saturday, January 2, 2021, 14:29 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+