oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर अभी भी जारी है। हालांकि इस मुद्दे पर खुद धोनी ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर जनवरी से पहले बात नहीं करेंगे। इसी बात पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने अपनी राय रखते हुए कहा कि अभी उनके भविष्य पर फैसले से ज्यादा जरूरी काम सामने हैं। धोनी के भविष्य पर बात करने के लिये अभी काफी पर्याप्त समय है।
और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali: खिताब के लिये एक बार फिर कर्नाटक-तमिलनाडु का होगा आमना-सामना, बनेंगे यह रिकॉर्ड
बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अगले कुछ महीनों में धोनी के भविष्य को लेकर चीजेंं साफ हो जायेंगी, इस बात के लिये अभी पर्याप्त समय है। इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि धोनी की भविष्य को लेकर चिंता करने वालों को आईपीएल 2020 तक का इंतजार करना चाहिये, इसके साथ ही उनके भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali Trophy: इस भारतीय गेंदबाज ने 6 गेंद में झटके 5 विकेट, 40 दिन में ली दूसरी हैट्रिक
धोनी का भविष्य पब्लिक में बात करने का मुद्दा नहीं
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने धोनी पर बात करते हुए यह वो मुद्दा है जिस पर सरेआम बात नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या होता है। सभी कुछ स्पष्ट है लेकिन कुछ बातों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी।'
धोनी के मुद्दे पर हर कोई दे रहा अलग जवाब
विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भारत की हार के बाद से एमएस धोनी ने अब तक मैदान से लगातार दूरी बनाये रखी है। जिसके बाद से उनके संन्यास की अटकलों का दौर तेजी से बढ़ गया है। उनकी वापसी पर कभी टीम के कोच रवि शास्त्री अभी और इंतजार की बात कहते हैं तो कभी मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद कहते हैं कि वह धोनी से आगे का सोच रहे हैं।
जानें खुद धोनी का क्या है कहना
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 दिलाने वाले धोनी से जब इस मुद्दे पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि जनवरी से पहले कोई भी सवाल मत पूछिये।
धोनी जुलाई के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। वह इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 के बाद से ही टीम से बाहर हैं और वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं गए और इसके बाद साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह नहीं खेले थे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, November 30, 2019, 12:24 [IST]
Other articles published on
Nov 30, 2019