For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Syed Mushtaq Ali: खिताब के लिये एक बार फिर कर्नाटक-तमिलनाडु का होगा आमना-सामना, बनेंगे यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का 2019 सत्र अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट में आखिरकार खिताब किस टीम के पास जाएगा इसे जानने के लिये हमें अब सिर्फ फाइनल मैच का इंतजार है जो कि 1 दिसंबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की खिताबी भिड़ंत के लिये तमिलनाडु और कर्नाटक की टीमें आपस में भिड़ेंगी। जहां कर्नाटक की टीम अपना खिताब बचाने के लिये उतरेगी तो वहीं तमिलनाडु की टीम विजय हजारे के फाइनल मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali Trophy: इस भारतीय गेंदबाज ने 6 गेंद में झटके 5 विकेट, 40 दिन में ली दूसरी हैट्रिक

यह इस साल में दूसरी बार है जब यह दोनों टीमें किसी बड़े घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले इसी साल दोनों टीमों का सामना विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हुआ था जहां पर कर्नाटक की टीम ने तमिलनाडु को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

और पढ़ें: Syed Mushtaq Ali: वॉशिंगटन सुंदर की पारी से फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

फाइनल कोई भी जीते, इतिहास जरूर बनेगा

फाइनल कोई भी जीते, इतिहास जरूर बनेगा

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल मैच में तमिलनाडु और कर्नाटक की टीम खिताब के लिये एक दूसरे का सामना करेंगी। ऐसे में मैच का नतीजा किसी भी टीम के पक्ष में आये, दोनों ही टीमें एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। तमिलनाडु की टीम जहां पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता है तो वहीं कर्नाटक की टीम ने पिछले साल ही इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। ऐसे में जो भी टीम इस मैच को जीतती है वह सबसे ज्यादा बार इस ट्रॉफी को जीतने वाले क्लब में गुजरात, बड़ौदा के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो जायेगी।

गुजरात और बड़ौदा की टीमों ने सबसे ज्यादा 2-2 बार इस खिताब को हासिल किया है। ऐसे में कर्नाटक-तमिलनाडु की टीम में जो भी विजेता होगा वह इन टीमों के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगा।

तमिलनाडु के पास 13 साल बाद खिताब जीतने का मौका

तमिलनाडु के पास 13 साल बाद खिताब जीतने का मौका

तमिलनाडु की टीम ने 2006 में आयोजित हुए पहले सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में पंजाब को हराकर खिताब अपने नाम किया था जिसके लगभग 13 साल बाद उसे एक बार फिर से यह खिताब जीत पाने का मौका मिला है। वहीं तमिलनाडु की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। एक चैम्पियन टीम के लिये जिस भी चीज की दरकार होती है वह सब कुछ तमिलनाडु के पास है तो ऐसे में वह इस मौके को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहेगी।

तमिलनाडु की टीम के पास अच्छे गेंदबाजों की संख्या ज्यादा है तो बाबा अपराजित, दिनेश कार्तिक, शाहरुख खान और हरी निशांत जैसे बल्लेबाज भी हैं जो तेजी से रन बना सकते हैं। वहीं वाशिंगटन सुंदर और विजय शंकर जैसे हरफनमौला खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग में टीम के लिये योगदान दे रहे हैं जिससे उम्मीद है कि तमिलनाडु की टीम अच्छी चुनौती देने वाली है।

लगातार 2 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेगी कर्नाटक

लगातार 2 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेगी कर्नाटक

घरेलू टी20 टूर्नामेंट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरे नंबर की और भारत की पहली टीम बनने की उपलब्धि हासिल करने वाली कर्नाटक टीम इस समय बेहद शानदार लय में नजर आ रही है। सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक ने जिस तरह से 192 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15 ओवर में हासिल कर लिया उससे साफ हो जाता है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी मजबूत और गहरी है।

कर्नाटक की टीम के लिये मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, देवदत्त पद्दिकल, करुण नायर और मनीष पांडे लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में अभिमन्यु मिथुन, श्रेयस गोपाल और कृष्णप्पा गौतम ने जबरदस्त संतुलन बनाया हुआ है। ऐसे में कर्नाटक की टीम तमिलनाडु को फाइनल में हराने के कारनामे को दोहरा सकती है और लगातार 2 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकती है।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 11:45 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+