For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ये रमीज के हाथ में नहीं है', भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर बोले सौरव गांगुली

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लंबे समय से चाह रहा है कि भारत के साथ हमारी द्विपक्षीय सीरीज हो, लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। इसका जिम्मेदार भी खुद पाकिस्तान है जो भारत में अशांति फैलाने का विचार हर समय दिमाग में बनाए रखता है। हाल ही में पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बयान दिया था कि भारत के साथ हमारी सीरीज हो सकती है, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गांगुली ने शनिवार (13 नवंबर) को 40 वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बोलते हुए कहा, "सीरीज करवाना बोर्डों के हाथ में नहीं है। आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। द्विपक्षीय क्रिकेट को सालों से रोक दिया गया है और यह कुछ ऐसा है जिस पर दोनों देशों की सरकारों को काम करना है। यह रमीज के हाथ में नहीं है, न ही मेरे हाथ कि सीरीज करवाएं।"

यह भी पढ़ें- इन 3 भारतीयों को दिखाना होगा दम, नहीं तो मुश्किल है 2022 T20 विश्व कप खेलना

भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012-13 में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। तब से, दोनों पक्ष केवल आईसीसी आयोजनों और एशिया कप जैसे बहु-टीम टूर्नामेंटों में भिड़ते हैं। आखिरी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत टी20 विश्व कप 2021 में हुई थी, जहां 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेन इन ग्रीन ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। यह पाकिस्तान की भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व कप इतिहास में पहली जीत थी।

बता दें कि पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा था कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक मुद्दों के कारण 3 भारत-पाक मैचों की बहाली निकट समय में संभव लगती है। उन्होंने कहा, "खेल मॉडल को राजनीति ने खराब कर दिया है और अभी मामला बना हुआ है और हम इस मुद्दे पर जल्दी में नहीं हैं क्योंकि हमें अपने घरेलू और स्थानीय क्रिकेट पर ध्यान देना है।" इस बीच, भारत और पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2021 में खिताब के करीब नहीं पहुंच सका। मेन इन ब्लू लीग चरण में बाहर हो गया था, पाकिस्तान सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर हो गया था।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 18:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+