For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हमने कभी कोहली पर दबाव नहीं डाला', विराट के कप्तानी छोड़ने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान किया था और साफ किया था कि यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के बाद वो इस प्रारूप से भारतीय टीम की कमान छोड़ देंगे। विराट कोहली ने अपने इस फैसले के पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट और खेल में सुधार लाने के दबाव को वजह बताई थी, हालांकि उनके फैसले के ऐलान के बाद कई तरह की रिपोर्ट सामने आयी जिसमें दावा किया गया कि विराट कोहली के इस फैसले के पीछे बीसीसीआई की तरफ से बनाया गया दबाव था। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई विराट कोहली की कप्तानी से खुश नहीं थी जिसकी वजह से उन्होंने कोहली पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बनाया।

हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मुद्दे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि विराट कोहली ने जब उन्हें टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में बताया तो वो खुद भी हैरान रह गये थे। किसी ने उनसे कप्तानी को लेकर कुछ भी नहीं कहा था।

और पढ़ें: लहिरू-हसरंगा के सामने पस्त हुई नीदरलैंडस, नाम किया टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

आज तक के शो सलाम क्रिकेट में बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा,'जब मैंने सुना कि विराट कोहली टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं तो हैरान रह गया था, उन्होंने यह निर्णय इंग्लैंड दौरे से वापस आने के बाद ही लिया होगा। हमारी तरफ से उन पर कभी कोई दबाव नहीं था, हमने कभी भी उन्हें कुछ भी नहीं कहा।'

उल्लेखनीय है कि कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए साफ किया कि वो पिछले 5-6 सालों से सभी प्रारूपों में टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब अपनी बल्लेबाजी में सुधार लाने के लिये विश्वकप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला कर रहे हैं।

और पढ़ें: लहिरू-हसरंगा के सामने पस्त हुई नीदरलैंडस, नाम किया टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपने इस फैसले पर पहुंचने के लिये साफ किया कि उन्होंने उपकप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच रवि शास्त्री से लंबी बातचीत के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। विराट कोहली पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं जिससे निपटने के लिये उन्होंने वर्कलोड मैनेज करने का फैसला किया है।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 22:51 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+