लहिरू-हसरंगा के सामने पस्त हुई नीदरलैंडस, नाम किया टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप के क्वालिफायर राउंड का आखिरी मैच शारजाह के मैदान पर श्रीलंका और नीदरलैंडस की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर सुपर 12 में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी श्रीलंका की टीम का सामना नीदरलैंडस से हो रहा है। जहां पर श्रीलंका की टीम इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिये उतरी है तो वहीं नीदरलैंडस की टीम सम्मान बचाने के लिये यहां खेलने उतरी, हालांकि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली श्रीलंका की टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जहां से उसका तीनों मैच जीत हासिल कर क्वालिफायर राउंड में पहुंचना साफ नजर आ रहा है।
और पढ़ें: T20 World Cup के लिये तय हो गई सुपर 12 की टीमें, जानें भारत के ग्रुप में किस-किस ने किया क्वालिफाई
हालांकि सम्मान बचाने के लिये उतरी नीदरलैंडस की टीम इस मैच में नौसिखियों की तरह खेली और टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंडस की टीम इस मैच में श्रीलंकाई बालर्स को पढ़ पाने में पूरी तरह से नाकाम रही और महज 10 ओवर्स के खेल में 44 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

नीदरलैंंडस ने बनाया टी20 विश्वकप का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
इसके साथ ही नीदरलैंड्स की टीम ने टी20 विश्वकप में सबसे न्यूनतम पारी के स्कोर पर आउट होने के मामले में दूसरी बार अपना नाम दर्ज कर लिया। टी20 विश्वकप में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड नीदरलैंडस की टीम के नाम ही है, जिसे उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए ही अपने नाम किया था। इस मैच में नीदरलैंडस की टीम 39 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
वहीं पर अब टी20 विश्वकप में दूसरे सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड भी नीदरलैंडस के नाम हो गया है और इत्तेफाकन इस बार भी उसे समेटने वाली टीम श्रीलंका ही है। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप में एक पारी में सबसे कम रनों पर आउट होने के मामले में न्यूजीलैंड (60 बनाम श्रीलंका, 2014), आयरलैंड (68 बनाम वेस्टइंडीज, 2010), हॉन्गकॉन्ग (69 बनाम नेपाल, 2014), बांग्लादेश (70 बनाम न्यूजीलैंड 2016), अफगानिस्तान (72 बनाम बांग्लादेश, 2014), केन्या (73 बनाम न्यूजीलैंड, 2007), भारत (79 बनाम न्यूजीलैंड, 2016) और अफगानिस्तान 80 (बनाम इंग्लैंड, 2012) का नाम भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
इतना ही नहीं नीदरलैंडस की टीम का यह स्कोर अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बनाया गया छठा न्यूनतम स्कोर बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड टर्की के नाम है जो कि 2019 में चेक रिपब्लिक के खिलाफ खेले गये मैच में महज 21 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं पर लीसिथो की टीम ने युगांडा के खिलाफ इसी साल खेले गये एक मैच में 26 रन के स्कोर पर हथियार डाल दिये थे और ऑल आउट हो गये थे। अगले दो न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड फिर से टर्की के नाम है जिसने 2019 में ही पहले लक्समबर्ग के खिलाफ 28 रनों पर घुटने टेके और 2 दिन बाद ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में 32 रन पर ऑल आउट हो गई। इस शर्मनाक रिकॉर्ड में पांचवा और छठा स्थान अब नीदरलैंडस की टीम के नाम हो गया है।

हसरंगा-लहिरू की गेंदबाजी में सिमटी नीदरलैंडस
उल्लेखनीय है कि इस मैच में नीदरलैंडस की टीम ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मैक्स आड्व्ड का विकेट रन आउट के रूप में खोया, जिसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। मैक्स ने पिछले दोनों मैच में नीदरलैंडस के लिये अर्धशतक लगाया था लेकिन इस मैच में उनका जल्दी आउट होना टीम के लिये घातक साबित हुआ। श्रीलंका के लिये लहिरू कुमारा ने 3 ओवर गेंदबाजी कर सिर्फ 7 रन दिये और 3 विकेट चटकाये, इस दौरान उनका एक ओवर मेडेन भी रहा। वहीं पर वनिंदु हसरंगा ने भी 3 ओवर्स में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाये। श्रीलंका के लिये महीश तीक्ष्णा ने एक ओवर में 2 विकेट चटकाकर रही सही कसर पूरी कर दी तो वहीं पर चमीरा ने भी 2 ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट अपने नाम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications