मैंने कोहली से खुद गुजारिश की थी, T20 कप्तानी ना छोड़ें, गांगुली ने बताया क्यों नहीं माने विराट
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट में इस समय विराट कोहली से वनडे कप्तानी छीने जाने की चर्चाएं काफी ज्यादा हो रही है और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी कहीं ना कहीं एक कठघरे में आ गए हैं कि उन्होंने खुद एक सम्मानित पूर्व कप्तान होने के बावजूद मौजूदा दौर में कप्तान की गरिमा का इतना ख्याल क्यों नहीं रखा है। कोहली ने अपनी इच्छा से T20 कप्तानी छोड़ी थी और बाद में बीसीसीआई ने खुद वनडे कप्तानी कोहली से छीन ली। अब रोहित शर्मा सफेद गेंद फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और विराट कोहली केवल टेस्ट मैचों में ही कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
सौरव गांगुली ने न्यूज 18 को दिए गए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बात बताई है कि उन्होंने विराट कोहली को व्यक्तिगत तौर पर कहा था कि वे T20 कप्तानी से इस्तीफा न दें लेकिन कोहली ने उनकी बात नहीं सुनी क्योंकि विराट को वर्कलोड फील हो रहा था। गांगुली कहते हैं कि कोहली एक महान क्रिकेटर रहे हैं और उनको बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलना पड़ा है। कोहली के विचारों से वह भी सहमति जताते हैं कि वर्कलोड नाम की चीज होती है।

एक टीम में बहुत लीडर होना सही नहीं- गांगुली
गांगुली कहते हैं कि, विराट कोहली लंबे समय से कप्तान रहे हैं और इस तरह की चीजें होती हैं। क्योंकि मैं भी काफी लंबे समय से कप्तान रह चुका हूं इसलिए यह बातें जानता हूं। इसके अलावा चयनकर्ता केवल एक ही सफेद गेंद पर कप्तान चाहते थे इस वजह से यह फैसला किया गया है। मैं नहीं जानता कि भविष्य में क्या होने जा रहा है लेकिन जैसा कि मैंने बताया यह एक अच्छी टीम है और इसमें बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है की चीजें ठीक होती रहेंगी।
गांगुली इस बात पर फिर से जोड़ देते हैं कि एक क्रिकेट टीम में जितने कम कप्तान हो उतना ही लीडरशिप के लिए ठीक रहता है। वे कहते हैं एक अच्छी टीम के पास बहुत ज्यादा लीडर नहीं होते शायद कोहली को कप्तानी से हटाए जाने की वजह यही हो सकती है।
दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनरों की लिस्ट, नाथन लियोन का है 7वां नंबर

नई लीडरशिप के भविष्य पर कही ये बात-
भारतीय क्रिकेट के पास पूरी तरह से एक नई लीडरशिप है और विराट कोहली व रवि शास्त्री का सुनहरा दौर बीत चुका है। राहुल द्रविड़ नए कोच के तौर पर काम कर रहे हैं, रोहित शर्मा सफेद गेंद में नए कप्तान है और जब गांगुली से पूछा गया कि वह भारतीय क्रिकेट में आए इस बदलाव पर क्या भविष्यवाणी कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि भविष्य के बारे में बात करना थोड़ा मुश्किल होगा। वह कहते हैं कि, भारतीय टीम बहुत अच्छी क्रिकेट साइड है जिसके पास एक अच्छा कप्तान है, अच्छे कोच हैं और ऐसी जुगलबंदी से भविष्य में अच्छे नतीजे ही मिलने चाहिए।

आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर भरोसा-
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगे आईसीसी प्रतियोगिताओं के तौर पर एक लंबा रोड मैप है क्योंकि अब 2022 से 2031 तक हर साल आईसीसी प्रतियोगिताएं होनी है जहां पर भारत का रिकॉर्ड पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छा नहीं रहा है क्योंकि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक बार भी विश्व खिताब जैसी प्रतियोगिताओं में टाइटल नहीं जीता है। हालांकि सौरव गांगुली इस चीज से बहुत परेशान नहीं है और कहते हैं कि टीम इंडिया बीते सालों में खेले गए आईसीसी टूर्नामेंटों को भी जीत सकती थी और भविष्य में होने वाले विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। ऐसा उनको पूरा विश्वास है।
हालांकि क्रिकेट टीम गेम है और गांगुली कहते हैं कि हार-जीत खेल का पहलू है इसलिए एक टीम हर मुकाबला नहीं जीत सकती है। इसके अलावा सौरभ गांगुली रोहित शर्मा की कप्तानी पर पूरा भरोसा जताते हैं और कहते हैं कि मुंबई इंडियंस के कप्तान का आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है जहां उन्होंने 5 टाइटल जीते हैं और जब भारत के लिए उन्होंने कप्तानी की तो भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया और एशिया कप में भी कप्तानी की और विराट कोहली के बिना वह प्रतियोगिता जीतकर दिखाई। तो रोहित शर्मा में काफी ज्यादा संभावनाएं हैं और इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उनको कप्तान के तौर पर नियुक्त किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
